29.1 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा- आज अर्जुन जो भी है सलमान की वजह से है

फिल्म निर्माता बोनी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मैदान’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। बोनी की इस फिल्म में अजय देवगन और प्रियामणि अहम भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। बोनी कपूर इस फिल्म की प्रमोशन में जी-जान से जुटे हुए हैं। पिछले दिनों वे एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म ‘मैदान’ के अलावा अपने बेटे अर्जुन कपूर और सलमान खान के रिश्तों पर भी बातें करते दिखाई दिए। 

अर्जुन को हीरो बनने के लिए किया प्रेरित 
बोनी कपूर बॉलीवुड में अपनी ईमानदारी और बेबाकी के लिए मशहूर हैं। पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, ‘आज चाहे अर्जुन कपूर और सलमान खान के रिश्ते तनावपूर्ण हों, लेकिन अर्जुन आज जो भी हैं उसका क्रेडिट मैं सलमान को देना चाहूंगा। मुझे कभी नहीं लगता था कि अर्जुन हीरो बनना चाहते हैं। सलमान खान वो पहले शख्स हैं जिन्होंने मुझे फोन करके कहा था कि अर्जुन हीरो बनेगा।’ 

अर्जुन को किया गाइड 
बोनी कपूर अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, ‘अर्जुन उन दिनों काफी हेल्दी हुआ करते थे। सलमान ने अर्जुन की काफी मदद की है। उन्होंने ठान लिया था कि वे अर्जुन को फिट बनाएंगे और ये बिल्कुल भी आसान नहीं था, लेकिन सलमान ने ठान लिया था तो कर दिखाया। आप गौर करेंगे तो देखेंगे अर्जुन के ग्रोथ में सलमान का हाथ है। अर्जुन की फिल्में और उनका फिल्मी करियर भी सलमान से काफी प्रभावित है। वो सलमान ही हैं जिन्होंने अर्जुन को फिटनेस का महत्व बताया है।’

सलमान हैं बड़े दिलवाले 
बोनी कपूर से जब पूछा गया कि अर्जुन कपूर और सलमान खान के बीच अब पहले जैसे संबंध नहीं रहे क्या इसका असर उनके और सलमान के रिश्तों पर भी पड़ा है। इस सवाल के जवाब में बोनी कपूर ने कहते हैं, ‘नहीं, बिल्कुल नहीं। मेरे और सलमान के रिश्ते अब भी पहले जैसा ही है। उसमें कोई बदलाव नहीं आया है। मैं अब भी उन्हें प्यार करता हूं। मुझे अब भी लगता है कि उन जैसे बहुत कम लोग हैं। आप जानते हैं कि वह बड़े दिल वाले हैं और उनसे जब भी मिलिए वे गर्मजोशी से मिलते हैं। वे मुझे अब भी उतना ही सम्मान देते हैं जितना पहले देते थे।’

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles