34 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

बिहार के पटना में कोरोना के बढ़ते मामले,इन इलाकों में बिना मास्क के न जाएं

बिहार कोविड केस लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में सूबे में 139 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इनमें सबसे अधिक पटना में 57, सहरसा में 14 और भागलपुर में 11 नए संक्रमित मरीज मिले। पिछले 24 घंटे में 53 हजार लोगों ने कोविड टेस्ट करवाए। अब बिहार में 731 केस एक्टिव हैं। वहीं पटना में 392 केस एक्टिव हैं। 15 अप्रैल से अब तक सबसे अधिक मरीज 20 अप्रैल (गुरुवार) को ही मिले।

सावधान पटना के इन इलाकों में है कोरोनापटना में 392 केस एक्टिव हैं। इनमें सबसे ज्यादा मरीज जगदेवपथ, बेली रोड, राजवंशीनगर, अनीसाबाद, राजीव नगर, एपी कॉलोनी, पाटलीपुत्रा कॉलोनी, आनंदपुरी, कंकड़बाग, अजंता कॉलोनी, रामकृष्णानगर और फुलवारीशरीफ से कोरोना के मरीज मिले हैं। कई मरीजों को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है।

जानिए, बिहार में किस दिन कितने मरीज मिले
20 अप्रैल – 139 पॉजिटिव केस
19 अप्रैल – 138 पॉजिटिव केस
18 अप्रैल- 135 पॉजिटिव केस
17 अप्रैल – 87 पॉजिटिव केस
16 अप्रैल – 137 पॉजिटिव केस
15 अप्रैल – 129 पॉजिटिव केस
14 अप्रैल – 91 पॉजिटिव केस
13 अप्रैल – 61 पॉजिटिव केस
12 अप्रैल – 57 पॉजिटिव केस
11 अप्रैल 52 पॉजिटिव केस
10 अप्रैल 38 पॉजिटिव केस
9 अप्रैल – 42 पॉजिटिव केस
8 अप्रैल- 46 पॉजिटिव केस
7 अप्रैल – 20 पॉजिटिव केस
6 अप्रैल – 17 पॉजिटिव केस
5 अप्रैल – 21 पॉजिटिव केस
4 अप्रैल – 07 पॉजिटिव केस
3 अप्रैल – 12 पॉजिटिव केस
2 अप्रैल – 08 पॉजिटिव केस
1 अप्रैल – 09 पॉजिटिव केस
बिहार में अलर्ट जारी, मास्क पहनने की अपील
बिहार सरकार ने बढ़ते कोरोना को लेकर अलर्ट जारी किया है। बिहार सरकार लोगों से मास्क लगाने की अपील कर रही है। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए भी कहा है। इधर, कई इलाकों में लोग अब तक मास्क नहीं लगा रहे हैं। वह लगातार लापरवाही बरत रहे हैं। कई सदर अस्पताल में भी लोग बिना मास्क लगाए ही देखे जा रहे हैं। पटना जिला प्रशासन ने लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि शहरी इलाकों में कोरोना के अधिक केस देखे जा रहे हैं। लोगों से अपील है कि वह बिना मास्क लगाए घर से बिल्कुल नहीं निकले। लक्षण दिखे तो फौरन कोविड टेस्ट करवाएं।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles