36.1 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

भारत जोड़ो यात्रा 3000 से अधिक किलोमीटर का सफर तय कर 18 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के मीलवां पहुंचेगी।

कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 18 जनवरी को सुबह साढ़े छह बजे कांगड़ा जिला के मीलवां से हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करेगी। प्रदेश में 24 किलोमीटर का सफर तय कर यात्रा की अगुवाई कर रहे पार्टी नेता राहुल गांधी मलौट में एक जनसभा करेंगे। इस दौरान हर जिला की संस्कृति देखने को मिलेगी। जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा तीन हजार से अधिक किलोमीटर का सफर तय कर 18 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के मीलवां पहुंचेगी।करीब 24 किलोमीटर की यात्रा के बाद अपराह्न साढ़े चार बजे मलौट में एक जनसभा का आयोजन होगा। यात्रा के लिए प्रदेश से कांग्रेस कार्यकर्ता मलौट पहुंचेंगे। हर जिला के कार्यकर्ता अपनी पारंपरिक वेशभूषा और संस्कृति की झलक पेश करते हुए यात्रा का भव्य स्वागत करेंगे।

जनसभा के बाद भारत जोड़ो यात्रा पंजाब में प्रवेश करेगी और रात्रि विश्राम भी वहीं करेगी। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles