27.1 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

बेखौफ घूम रहे अपराधी,घर जा रहे युवक के सीने में मारी गोली

मऊ में चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के बड़हलगंज नहर पुलिया के पास सोमवार की देर शाम साढ़े आठ बजे एक युवक को बदमाश ने गोली मार दी। गोली युवक के सीने में लगी, घटना का अंजाम देकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालात देखते हुए आजमगढ़ रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना के खोदादादपुर गांव निवासी सुनील यादव 43 पुत्र जग्गी यादव अपने एक साथी के साथ चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के खरिहानी आया हुआ था। जहां वो देर शाम करीब साढ़े आठ बजे वह अपने एक साथी के साथ वापस गांव लौट रहा था। अभी वो खरीहानी मार्ग स्थित बड़हलगंज नहर पुलिया के पास पहुचा था। इसी बीच एक बदमाश ने उसे रोका और वह कुछ समझ पाता जब तक उसे निशाना बनाते होली दाग दी। गोली उसके सीने में जा लगी। घटना के बाद बदमाश फरार हो गया। उधर घटना के बाद बाइक सवार युवक अपने घायल साथी को घायल अवस्था में थाना लेकर पहुचा। जहां एसओ राजेश वर्मा ने उसे तत्काल आजमगढ़ ईलाज के लिए सरकारी वाहन से भिजवाया। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ मुहम्मदाबाद गोहना डॉक्टर अजय बिक्रम सिंह पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल में जुट गए।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles