30.6 C
Delhi
Sunday, April 28, 2024

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने भारत में कोविड रिलीफ के लिए फंडरेजर शुरू किया ,लोगों से अपील की जंग जीतने में आगे आएं

कोरोना महामारी से जंग जीतने के लिए कई सिलेब्स मदद के लिए आगे आ रहे हैं। अब अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। दोनों ने भारत में कोविड रिलीफ के लिए फंडरेजर शुरू किया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना से जंग जीतने में आगे आएं। विराट और अनुष्का को इस फंडरेजर में 7 करोड़ रुपये जुटाने हैं, रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2 करोड़ रुपये वे खुद डोनेट कर चुके हैं।

https://www.instagram.com/p/COjxwcSJ_pH/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

अनुष्का ने की सपोर्ट की अपील

अनुष्का शर्मा ने वीडियो शेयर करके लिखा है, हमारी देश कोविड-19 की दूसरी लहर से लड़ रहा है और हमारा हेल्थकेयर सिस्टम बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहा है। लोगों को तड़पते देखकर मेरा दिल टूटा जा रहा है। इसलिए विराट और मैंने Ketto के साथ एक कैंपेन #InThisTogether शुरू किया है। इसके जरिये कोविड-19 में राहत के लिए चंदा जुटाया जाएगा। हम सब इस मुसीबत से जीतेंगे। प्लीज भारत और भारतीयों को सपोर्ट करने के लिए आगे आइए। आपका योगदान इस बुरे वक्त में लोगों को बचाने के काम आएगा। इसके लिए मेरे बायो में दिए गए लिंक पर क्लिक करें। मास्क लगाएं, घर पर रहें, सुरक्षित रहें।

पहले भी जुटा चुके हैं फंड

विराट और अनुष्का इस पहल के जरिये 7 करोड़ रुपये जुटाना चाहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने 2 करोड़ रुपये खुद कॉन्ट्रिब्यू किए हैं। इसके अलावा विराट, अनुष्का, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बीते हफ्ते फंडरेजर शुरू किया था। इसमें उन्होंने 6.6 करोड़ रुपये इकट्ठे किए थे। 

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles