26.7 C
Delhi
Wednesday, May 1, 2024

आलिया भट्ट ज्वैलरी एग्जीबिशन का उद्घाटन करने कतर पहुंची, उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- बेहतरीन ज्वेलरी और घड़ियों का अनुभव करना सम्मान की बात है।

फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के बाद से आलिया भट्ट की ब्रांड वैल्यू में काफी इजाफा हुआ है। इसके अलावा इस समय अभिनेत्री अपनी शादी के बाद से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब आलिया भट्ट ज्वैलरी एग्जीबिशन का उद्घाटन करने कतर गई हुई हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्होंने इस बारे में जानकारी दी है।

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने दोहा कतर से एग्जिवीश की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह ओवर ऑल व्हाइट आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। शादी के बाद इस नए लुक में  कमाल की लग रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने लिखा,  कुछ फ्रेंच फ्राइज़ और पोहा के साथ…दोहा में एक खूबसूरत दिन। इसी के साथ उन्होंने आगे लिखा, DJWE 2022 का उद्घाटन करना और बेहतरीन ज्वेलरी और घड़ियों का अनुभव करना सम्मान की बात है।

फैंस को आलिया का ये लुक काफी पसंद आ रहा है। प्रशंसकों के साथ सेलेब्स भी उनकी पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अभिनेत्री करिश्मा कपूर जो की अब आलिया की ननद बन चुकी हैं। उन्होंने पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए व्हाइट हार्ट इमोटिकॉन्स शेयर किए हैं। इसी तरह से मेकअप आर्टिस्ट नम्रता सोनी ने लिखा, उफ्फ बेहद खूबसूरत।

बात करें अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की तो आलिया भट्ट फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाली हैं। दोनों निजी जिंदगी में तो एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध ही चुके हैं, अब ये जोड़ी ऑनस्क्रीन भी स्पेस साझा करने को तैयार है। इसके अलावा आलिया भट्ट रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी दिखाई देने वाली हैं।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles