31.1 C
Delhi
Wednesday, May 8, 2024

अक्षरा सिंह का नया गाना लड़का के ड्रेस रिलीज हुआ

भोजपुरी की मशहूर गायिका और अभिनेत्री अक्षरा सिंह का कोई भी नया गाना आते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच जाता है। आज ही सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से एक नया गाना आया है। गाने की लाइन है ‘लड़का के ड्रेस’। अक्षरा हमेशा कुछ नया करने की कोशिश करती है। इस गाने को मगही भाषा में गाया गया है। अक्षरा सिंह के अपने इस गाने के द्वारा एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया।

प्रेमियों की कमेस्ट्री पर आधारित है गाना
अक्षरा सिंह के इस गाने में प्रेमी और प्रेमिका के नए जमाने के प्यार को बड़े ही खूबसूरती से दिखाया गया है। इसमें अक्षरा सिंह जिस लड़के से प्यार करती है वो उनसे मिलने नहीं जा पाती है। क्योकि घर पे उनके मम्मी- पापा रहते है। जिसके बाद लड़का अक्षरा सिंह को ‘लड़का के ड्रेस’ में आने के लिए कहता है। इस गाने में अक्षरा सिंह का नया लुक लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। सोशल मीडया ये गाना आते ही धमाल मच गया।

जबरदस्त है अक्षरा का ये गाना
यह गाना अक्षरा के ऑफिसियल यूट्यूब से हुआ है, जो तेजी से वायरल होने लगा है। गाना एक बार फिर से अक्षरा स्टाइल में है, जो मगही भाषी लोगों के साथ उनके फैंस को भी पसंद आ रहा है। अक्षरा सिंह का गाना ‘लड़का के ड्रेस’ को एक बेहद खूबसूरत रोमांटिक गाना है। इस गाने को अक्षरा सिंह और रौशन सिंह ने मिलकर गाया है।

आपको बता दें कि अक्षरा सिंह का गाना ‘लड़का के ड्रेस’के गीतकार अमन अलबेला हैं। इस गाने के संगीत निर्देशक रौशन सिंह हैं, जिनके साथ अक्षरा का कॉलेबरेशन लोगों में पहले भी पसंद किया जाता रहा है। इस गाने के निर्देशक आर्यन देव हैं।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles