इस हफ्ते शुक्रवार का दिन एक्शन, थ्रिलर और एडवेंचर से भरा होने वाला है। 5 नवंबर को विभिन्न ओटीटी प्लेटफॉर्म और सिनेमाघरों में 5 धमाकेदार फिल्म और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। यह ऐसी फिल्में और सीरीज हैं, जिनका दर्शकों को काफी लंबे वक्त से इंतजार था और अब कल यानी कि 5 नवंबर शुक्रवार के दिन यह इंतजार खत्म होने वाला है। कल सूर्यवंशी से लेकर नार्कोज का तीसरा सीजन रिलीज हो रहा है। आइए जानते हैं कल आपके लिए ओटीटी और हॉल में क्या खास है?
5 नवंबर को बहुप्रतीक्षित फिल्म मीनाश्री सुंदरेश्वर रिलीज हो रही है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म का दर्शकों को काफी लंबे वक्त से इंतजार था। इस मूवी में सान्या मल्होत्रा और अभिमन्यु दसानी की जोड़ी पहली बार किसी फिल्म में दिखाई देगी।
5 नवंबर को सिनेमाघरों में सूर्यवंशी फिल्म रिलीज होने वाली है। यह अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म है, जिसके ट्रेलर को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया है। इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में रणवीर सिंह और अजय देवगन भी कैमियो रोल करते दिखाई देंगे।
नेटफ्लिक्स पर 5 नवंबर को नारकोस मेक्सिको का नया सीजन स्ट्रीम होगा। सीजन 3 फेलिक्स की गिरफ्तारी के बाद छिड़ी वॉर को दिखाएगा।
यह एक इंडो-पॉलिश रोमांटिक-थ्रिलर मूवी है जो 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें ध्रुव वर्मा, गुलशन ग्रोवर, शरद कपूर और अन्ना गुज़िक मुख्य किरदार निभाते दिखाई देंगे।