अयोध्या, 9 मार्च 2025, रविवार। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तैयारी जोरों पर है। रामनवमी के दिन राम लला की मस्तक पर सूर्य की किरणें अभिषेक करेंगी। मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि इस बार फिर रामनवमी के दिन ठीक 12:00 बजे राम लला की मस्तक पर सूर्य की किरणें अभिषेक करेंगी।
राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। मंदिर के शिखर का निर्माण भी जारी है, जिसमें 18 कड़ी बननी है और 11 कड़ी बनकर तैयार हो गई है। मंदिर में चार लाख 50 हजार क्यूबिक पत्थर लग रहे हैं, जिसमें अब केवल 20 हजार क्यूबिक पत्थर ही लगने बाकी हैं।
उम्मीद की जा रही है कि 15 अप्रैल तक राम मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा। राम मंदिर परिसर में लगने वाली सभी मूर्तियां 30 अप्रैल तक राम मंदिर परिसर में पहुंच जाएंगी। 25 मार्च से 15 अप्रैल के बीच सभी मूर्तियां स्थापित कर दी जाएंगी।