नई दिल्ली, 20 जनवरी 2025, सोमवार। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक था। इस दौरान कुछ हिस्सों में कोहरे की हल्की परत भी देखी गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 91 प्रतिशत दर्ज की गई। आईएमडी ने दिन में आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह नौ बजे 342 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है।