32.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के लिए 117 नेता पदयात्रा करेंगे

कांग्रेस की 7 सितंबर से शुरू होने वाली भारत जोड़ो यात्रा के लिए 117 नेता पदयात्रा करेंगे। इस अस्थायी सूची में कांग्रेस युवा नेता कन्हैया कुमार, पवन खेड़ा और पूर्व पंजाब के मंत्री विजय इंदर सिंगला का भी नाम है, जो कन्याकुमारी से कश्मीर के बीच 3500 किमी पैदल चलेंगे।

यात्रा आयोजन समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिहं के मुताबिक, 12 राज्यों से जाने वाले कांग्रेस के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को भारत यात्री नाम दिया गया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तमिलनाडु के कन्याकुमारी से रैली के साथ यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।

राहुल आगामी हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार के बीच ब्रेक लेकर पैदल यात्रा में शिरकत करते रहेंगे। सूची के मुताबिक, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष केशव चंद्र यादव और उत्तराखंड के संचार विभाग के सचिव वैभव वालिया भी यात्रा में शिरकत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा  तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होगी और 12 राज्यों से होते हुए जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी। यात्रा में कांग्रेस का झंडा नहीं दिखेगा। इसके बजाए  तिरंगा दिखेगा। यात्रा का मकसद समाज से नफरत खत्म करना बताया गया है। यात्रा के दौरान कुल 3,500 किलोमीटर लंबा सफर होगा। यह करीब 150 दिनों तक चलेगी।

महाराष्ट्र बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के अध्यक्ष संदीप ताजने ने बुधवार को कहा कि उनका संगठन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का पर्दाफाश करने के लिए एक ‘पोल खोल यात्रा’ शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि बसपा के राज्य प्रभारी प्रमोद रैना के साथ, एक सितंबर को पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक में भाग लेने के लिए नागपुर में हैं। आगे कहा कि महाराष्ट्र बसपा राज्य भर में ‘भाजपा की पोल खोल यात्रा’ शुरू करेगी। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर से कार्यक्रम की शुरुआत नागपुर से होगी।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles