41.1 C
Delhi
Tuesday, May 21, 2024

महाराष्ट्र में सोमवार से खुलेंगे मंदिर – उद्धव ठाकरे

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि सोमवार से महाराष्ट्र में मंदिरों सहित सभी धार्मिक स्थलों को खोलने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने धार्मिक स्थलों पर मास्क का उपयोग और दो गज की दूरी का पालन करने अपील की है।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि जनता के संयम और सहयोग से राज्य सरकार ने कोरोना मरीजों की संख्या कम करने में कामयाबी हासिल की है। धीरे-धीरे जनजीवन पटरी पर आ रहा है। इससे पहले सभी धर्म के लोगों ने अपना त्योहार अपने घर में ही रहकर मनाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भगवान की ही इच्छा है कि मंदिर सहित सभी धार्मिक स्थल सोमवार से खुल जाएंगे।

उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर नियमावली बनाई है। उसका सभी को पालन करना होगा। मंदिरों में भीड़ न हो। मास्क का प्रयोग किया जाए। दो गज दूरी का ख्याल रखा जाए। हाथों को सेनेटाइज करते रहें।

जल संपदा मंत्री जयंत पाटील ने कहा है कि यह फैसला कोरोना मरीजों की घटती संख्या के मद्देनजर किया गया है। सभी धर्म के लोगों को नियमावली का पालन करना आवश्यक है। भारतीय जनता पार्टी के आध्यामिक सेल के अध्यक्ष तुषार भोसले ने सरकार के निर्णय का स्वागत किया है।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles