मुंबई: महाराष्ट्र में दिन पर दिन कोरोना के मामले बढ़ते चले जा रहे हैं। बढ़ते मामलों के बाद भी बाजारों में भीड़ कम नहीं हो रही है। सीएम उद्धव ठाकरे अब तक बहुत बार लोगों से अपील कर चुके हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग रखे, मास्क लगाए लेकिन अब भी लोग नहीं मान रहे हैं। वह बार बार की जा रही अपील को सुनने को तैयार ही नहीं है। इस समय लोग सोशल डिस्टेंसिंग के नियमो की धज्जियां उड़ा रहे हैं। आज सुबह ही मुंबई के दादर मार्केट में भारी भीड़ देखी गई और वहां से अब तक कई तस्वीरें आ चुकीं हैं जो तेजी से वायरल हो रही है। बीते 24 घंटों में मुंबई में कोविड के 1962 नए केस पाए गए और मुंबई में लगातार कोविड के आंकड़े बढ़ते ही चले जा रहे हैं।
फिलहाल सामने आई तस्वीरों में सुबह 8 बजे काफी भीड़ दिखाई दे रही है। इस समय उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार से आने वाले मंगलवार 16 मार्च को मुंबई और राज्य के कुछ हिस्सों में लॉकडाउन की घोषणा करने की उम्मीद है। आप जानते ही होंगे सरकार ने पहले ही राज्य के कई जिलों में प्रतिबंध और पार्शियल लॉकडाउन जारी कर दी है।
मुंबई: महाराष्ट्र में दिन पर दिन कोरोना के मामले बढ़ते चले जा रहे हैं। बढ़ते मामलों के बाद भी बाजारों में भीड़ कम नहीं हो रही है। सीएम उद्धव ठाकरे अब तक बहुत बार लोगों से अपील कर चुके हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग रखे, मास्क लगाए लेकिन अब भी लोग नहीं मान रहे हैं। वह बार बार की जा रही अपील को सुनने को तैयार ही नहीं है। इस समय लोग सोशल डिस्टेंसिंग के नियमो की धज्जियां उड़ा रहे हैं। आज सुबह ही मुंबई के दादर मार्केट में भारी भीड़ देखी गई और वहां से अब तक कई तस्वीरें आ चुकीं हैं जो तेजी से वायरल हो रही है। बीते 24 घंटों में मुंबई में कोविड के 1962 नए केस पाए गए और मुंबई में लगातार कोविड के आंकड़े बढ़ते ही चले जा रहे हैं।फिलहाल सामने आई तस्वीरों में सुबह 8 बजे काफी भीड़ दिखाई दे रही है। इस समय उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार से आने वाले मंगलवार 16 मार्च को मुंबई और राज्य के कुछ हिस्सों में लॉकडाउन की घोषणा करने की उम्मीद है। आप जानते ही होंगे सरकार ने पहले ही राज्य के कई जिलों में प्रतिबंध और पार्शियल लॉकडाउन जारी कर दी है।