33.1 C
Delhi
Thursday, May 9, 2024

बहाराइच : बेरहम पति की पिटाई से प्रसूता पत्नी का गर्भपात हुआ

यूपी के बहाराइच में बेरहम पति की पिटाई से प्रसूता पत्नी का शनिवार को गर्भपात हो गया। गम्भीररूप से घायल महिला को मायकेवालों ने नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया। जहां उसे प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कालेज बहराइच भेज दिया गया। पारिवारिक हिंसा से पीड़ित महिला कोतवाली में अपनी व्यथा सुनाने आई थी। पुलिस ने पति के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। 

मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना नानपारा कोतवाली के कोटवा गांव की है। यहां की रहने वाली 35 वर्षीय शांती देवी पुत्री राममिलन पत्नी सुबेदार गर्भवती थी। पारिवारिक हिंसा से पीड़ित शांती देवी पति की शिकायत करने कोतवाली नानपाराआ रही थी। तभी पीछे से उसका पति भी आ गया। उसने पीड़िता की जमकर पिटाई कर दी। जिससे घायल पीड़िता का कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर ही गर्भपात हो गया। पिटाई के बाद उसका पति मौके से फरार हो गया। घायल महिला के भाई सुभाष ने तत्काल उसे सीएचसी इलाज के लिए पहुंचाया। उसने बताया कि महिला की हालत गम्भीर बनी हुई है। 

महिला के परिवारीजनों ने बताया कि मक्कापुरवा निवासी शांति देवी का विवाह लगभग 8 वर्ष पूर्व कोतवाली नानपारा के ग्राम कोटवा निवासी सूबेदार के साथ हुआ था। उसके पहले से चार बच्चे हैं। इस घटना के सम्बन्ध में कोतवाल हर्ष वर्धन सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है, कार्रवाई की जा रही है।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles