36.7 C
Delhi
Sunday, May 5, 2024

प्रेमी की शादी कहीं और तय होने से नाराज प्रेमिका ने तेजाब से नहला दिया, मौत

आगरा
आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र में एक महिला ने बहाने से युवक को बुलाकर तेजाब से नहला दिया। युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना में महिला भी झुलस गई और उसका अस्‍पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों लिव इन में रहते थे। युवक की शादी कहीं और तय होने से नाराज महिला ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

जानकारी के मुताबिक, सुबह सात बजे के लगभग थाना हरीपर्वत के शास्त्री नगर में एक मकान में युवक की चीख सुनाई दी। लोगों ने मदद के लिए दौड़ लगाई तो वहां एक युवक बुरी तरह तेजाब से झुलसा हुआ था और एक महिला भी घायल अवस्था में थी। पुलिस ने उन्हें अस्पताल भेजा जहां मजिस्ट्रेट के सामने बयान के बाद युवक की मौत हो गई। युवक की शिनाख्त कासगंज के मूल निवासी देवेंद्र के रूप में हुई है। वह आगरा में थाना सिकन्दरा में रहता था। वह हरीपर्वत क्षेत्र के एक लैब में सहायक के पद पर काम करता था। वहीं महिला सोनम औरैया की रहने वाली है।

पंखा ठीक करने के बहाने बुलाया और…
पुलिस के मुताबिक, महिला कई सालों से पति से अलग रह रही थी। वह यहां अपने दो बच्चों के साथ रह रही थी। देवेंद्र और महिला के बीच प्रेम संबंध थे और वे लिव इन में रह रहे थे। इस बीच देवेंद्र के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। देवेंद्र भी महिला को छोड़कर शादी को तैयार हो गया। इस बात से खफा होकर महिला ने बहाने से उसे कमरे का पंखा सही करने को बुलाया। इस दौरान उसके ऊपर तेजाब डाल दिया। दोपहर में मजिस्ट्रेट के सामने बयान देने के बाद देवेंद्र की मौत हो गई। वहीं, महिला का हाथ जलने पर उसे निजी अस्पताल भेजा गया है। मामले में एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने कहा कि जांच की जा रही है।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles