40.1 C
Delhi
Sunday, May 5, 2024

ट्रांसफार्मर पर गिरा बंदर, लोहा ढलाई की फैक्ट्री में लगी भीषण आग

आगरा
आगरा के थाना एत्माउद्दौला क्षेत्र के नुनिहाई क्षेत्र में बुधवार को लोहे की ढलाई की फैक्ट्री में आग लग गई। आग की लपटें देखकर लोगों को दहशत हो गई। स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि बंदर के फैक्ट्री में रखे ट्रांसफार्मर पर गिरने के बाद हुए शार्ट-सर्किट से आग लग गई।

एत्माउद्दौला थाना अंतर्गत नुनिहाई रोड पर कमलानगर निवासी रजनीकांत की आयरन फैक्ट्री है। यहां लोहे की ढलाई का काम होता है। लोहा गलाने के लिए बिजली का इस्तेमाल होता है। इसी कारण यहां दो बड़े ट्रांसफार्मर रखे हुए थे।

झुलसने के बाद दूसरे ट्रांसफार्मर पर गिरा बंदर
फैक्ट्री की दीवार पर दौड़ते समय बंदर ट्रांसफार्मर पर गिर गया और ट्रांसफार्मर में आग लग गई। झुलसने के दौरान बंदर दूसरे ट्रांसफार्मर से भी टकरा गया और उसमें भी आग लग गई। हादसे में बंदर की मौके पर ही मौत हो गई। फैक्ट्री का काफी सामान जलकर राख हो गया। फैक्ट्री मालिक रजनीकांत के अनुसार, अभी नुकसान का आकलन कर रहे हैं। फिलहाल नुकसान की जानकारी देना मुश्किल है।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles