30.1 C
Delhi
Thursday, May 9, 2024

एन रंगास्वामी चौथी बार पुडुचेरी के सीएम के तौर पर शपथ ली

पुडुचेरी,: एन रंगास्वामी केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी के सीएम बन गए हैं। ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (एआईएनआरसी) के मुखिया रंगास्वामी को आज उपराज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने राजनिवास में एक सादे समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। एन रंगासामी ने चौथी बार पुडुचेरी के सीएम के तौर पर शपथ ली है। एन रंगास्वामी पुडुचेरी की राजनीति के जाने पहचाने चेहरे हैं। इससे पहले वो तीन तीन बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। पुडुचेरी में एआईएनआरसी और भाजपा गठबंधन की सरकार बनी है।

एन रंगासामी ने आज अकेले ही शपथ ली है। फिलहाल किसी ने मंत्रीपद की शपथ नहीं ली है। अगले कुछ दिन में पुडुचेरी में मंत्री शपथ ले सकते हैं।

30 विधानसभा सीटों वाले पुडुचेरी में मुख्यमंत्री समेत छह मंत्री हो सकते हैं। पुडुचेरी में इस बार एक उपमुख्यमंत्री बनाने की भी बात की जा रही है। ऐसा होता है तो यह पहली बार होगा जब पुडुचेरी में उपमुख्यमंत्री होगा।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles