27.8 C
Delhi
Thursday, May 9, 2024

आजादी के 75 वर्ष पर होगा अमृत महोत्सव

आजादी के 75 वर्ष पर होगा अमृत महोत्सव |

अगले वर्ष देश अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनायेगा। इस अवसर पर देश में अमृत महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसके तहत पूरे देश में विभिन्‍न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

मन की बात कार्यक्रम में इस बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत इस वर्ष अपनी आजादी के 75 वर्ष का समारोह- अमृत महोत्सव शुरू करने जा रहा है। ऐसे में यह हमारे उन महानायकों से जुड़ी स्थानीय जगहों का पता लगाने का बेहतरीन समय है, जिनकी वजह से हमें आजादी मिली। भारत के हर हिस्से में, हर शहर, कस्बे और गांव में आजादी की लड़ाई पूरी ताकत के साथ लड़ी गई थी।

उन्‍होंने कहा कि भारत भूमि के हर कोने में ऐसे महान सपूतों और वीरांगनाओं ने जन्म लिया, जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। ऐसे में यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हमारे लिए किए गए उनके संघर्षों और उनसे जुड़ी यादों को हम संजोकर रखें और इसके लिए उनके बारे में लिखकर हम अपनी भावी पीढ़ियों के लिए उनकी स्मृतियों को जीवित रख सकते हैं।

युवा साथियों का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि वे देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बारे में आजादी से जुड़ी घटनाओं के बारे में लिखें। अपने इलाके में स्वतंत्रता संग्राम के दौर की वीरता की गाथाओं के बारे में किताबें लिखें। अब, जबकि भारत अपनी आजादी के 75 वर्ष मनाएगा तो आपका लेखन आजादी के नायकों के प्रति उत्तम श्रद्धांजलि होगी। युवा लेखकों के लिए भारत 75 के तहत एक पहल की शुरुआत की जा रही है। इससे सभी राज्यों और भाषाओं के युवा लेखकों को प्रोत्साहन मिलेगा। देश में बड़ी संख्या में ऐसे विषयों पर लिखने वाले लेखक तैयार होंगे, जिनका भारतीय विरासत और संस्कृति पर गहन अध्ययन होगा।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles