23.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

योगी ने कहा- ये नया भारत है, दुनिया में हमारे देश का सम्मान बढ़ा है।

राजस्थान लोकसभा चुनाव के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भाजपा-कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेता प्रदेश में लगातार दौरे कर रहे हैं। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रदेश के दौरे पर हैं।

योगी ने कहा कि ये नया भारत है, दुनिया में हमारे देश का सम्मान बढ़ा है। सीमाएं सुरक्षित हैं, नक्सलवाद और आतंकवाद समाप्त हुआ है। पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह ने कश्मीर से धारा 370 हटाई, इससे पत्थरबाजी और आतंकवाद समाप्त हुआ है। पाकिस्तान में आतंकी मारे जा रहे हैं और कांग्रेस अपनी सरकार के समय आतंकवादियों को बिरयानी खिलाती थी। आतंकी हर नागरिग के लिए खतरा हैं, कांग्रेस इन्हें बिरयानी खिलाती थी और गरीबों को भूखे मारती थी। कांग्रेस के समय न नियत थी और न नेता थे।

भारत माता के नारे और वंदे मातरम के नारे के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि हम लोग कितनी समृद्ध विरासत के उत्तराधिकारी है, महाराज सूरजमल ने औरंगजेब के छक्के छुड़ाते हुए उसके लालकिले में भूसा भरवाने का काम किया था। मुगल सेना उनके सामने नाक रगड़ने को मजबूर हो गई थी। उन्होंने कहा कि एक समृद्ध विरासत और आज आजाद भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया है। चौधरी साहब द्वारा किसानों और गरीबों के लिए किए गए काम का हमने आभार जताया है।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत की एक पहचान बन रही है, हाल ही में ब्रिटेन के एक अखबार ने दावा कि पाकिस्तान में 20 आतंकी मारे गए हैं, उन्होंने कहा कि हो सकता है कि इन्हें भारत ने मारा हो। लेकिन, एयर स्ट्राइक के भय से वह (पाक) भारत के खिलाफ कुछ भी नहीं बोल पा रहे हैं। योगी ने कहा कि यह नया भारत है, अपने नागरिकों को सुरक्षा देना और सीमा की सुरक्षा करना भी जनता है। अगर, कोई सीमा की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश करता है तो राजस्थान में राम राम सा ही नहीं करते, आतंकवादियों और अपराधियों का राम राम सत्य करने का काम भी करते हैं।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles