N/A
Total Visitor
25.7 C
Delhi
Thursday, July 31, 2025

मौसम का मिजाज बदला: पश्चिम यूपी में जोरदार बारिश, पूर्वी यूपी में हीटवेव से 8 की मौत

लखनऊ, 14 जून 2025: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। पश्चिम यूपी के चार जिलों में जोरदार बारिश हुई, जबकि पूर्वी यूपी में हीटवेव का कहर जारी है। लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, अमरोहा और बिजनौर में शुक्रवार को बारिश के कारण कई जगहों पर सड़कों पर पानी भर गया। पीलीभीत में चार घंटे की लगातार बारिश ने सब्जी मंडियों में रखी सब्जियों को बहा दिया।

वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में हीटवेव के कारण पिछले 48 घंटों में 8 लोगों की मौत हो चुकी है। काशी में घाटों पर सन्नाटा पसरा है और लोग गर्मी से बचने के लिए घरों में दुबके हुए हैं।

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 35 जिलों में बारिश और आंधी की संभावना जताई है, जबकि 25 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले गुरुवार को 30 जिलों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया था। झांसी सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 44.7 डिग्री दर्ज किया गया।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »