39 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

त्रिपुरा विधानसभा के लिए मतदान आज से शुरू

त्रिपुरा विधानसभा के लिए मतदान बृहस्पतिवार को होगा। 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 31 महिला उम्मीदवारों सहित कुल 259 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव के लिए 31,000 मतदानकर्मी 3,327 मतदान केंद्रों पर पहुंच गए हैं। त्रिपुरा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) गीते किरणकुमार दिनकरराव के अनुसार राज्य में 28,13,478 मतदाता हैं। चुनाव परिणाम दो मार्च को घोषित होंगे।

निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए राज्य में सीएपीएफ की 400 कंपनियां (30,000 सुरक्षाकर्मी) भेजी गई हैं। सीएपीएफ के अलावा, असम राइफल्स, सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और त्रिपुरा पुलिस के जवानो भी बड़ी संख्या में तैनात किया गया है।

चुनाव में सबसे ज्यादा (55) उम्मीदवार सत्तारूढ़ भाजपा ने खड़े किए हैं जबकि उसने गठबंधन सहयोगी इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) को 5 सीटें दी हैं। हालांकि आईपीएफटी ने छह उम्मीदवार खड़े किए हैं। वाम-कांग्रेस गठबंधन में वाम मोर्चे के 47, कांग्रेस के 13 उम्मीदवार हैं। इसके अलावा टिपरा मोथा पार्टी ने 42, तृणमूल कांग्रेस ने 28 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। 58 निर्दलीय और विभिन्न छोटे दलों के 14 उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं।

टिपरा मोथा सुप्रीमो प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा ने 16 फरवरी को त्रिपुरा विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद राजनीति छोड़ने का एलान कर लोगों को चौंका दिया। उन्होंने कहा कि इसके बाद वह कभी भी बुबागरा (राजा) के रूप में वोट नहीं मांगेंगे।चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार को एक रैली में त्रिपुरा के पूर्व शाही परिवार के वंशज ने कहा कि कई नेताओं ने भोजन, आश्रय और शिक्षा से वंचित गरीबों के अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ने की उनकी भावना को समझे बिना उन्हें छोड़ दिया है। टिपरा मोथा त्रिपुरा की 60 में से 42 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles