बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल को इंडस्ट्री के प्रतिभावान कलाकारों में गिना जाता है। फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक की सफलता के बाद उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर विक्की काफी एक्टिव रहते हैं। उनके फैंस को भी उनकी फोटोज और वीडियोज का बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ एक वीडियो साझा किया है जो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में विक्की का खास अंदाज देखकर फैंस काफी खुश हैं और उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
दरअसल, वीडियो में विक्की गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में हर हर गंगे लिखा है। फैंस को विक्की का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो क्लिप पर अब तक 1.1 मिलियन लाइक्स और 4000 से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं। एक फैन ने वीडियो पर रिएक्ट करते हुए लिखा, ‘रोज रोज कैसे दिल आ जाता है तुम पर।’ वहीं एक फैन ने लिखा, ‘विक्की जैसा कोई पूरे बॉलीवुड में नहीं है, विक्की सर यू आर द बेस्ट।’