N/A
Total Visitor
28.6 C
Delhi
Tuesday, July 1, 2025

खूब वायरल हो रहा वीडियो, जब उद्घाटन से पहले वर्कआउट करने लगे पीएम मोदी

मेरठ के सलावा गांव में प्रदेश के सबसे बड़े खेल

विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने पहुंचे पीएम मोदी उद्घाटन से पहले वर्कआउट करने पहुंचे। खेल प्रदर्शनी का निरीक्षण करने के दौरान पीएम मोदी ने व्यायाम करने वाली मशीन पर भी हाथ आजमाया। उन्होंने मशीन के बारे में जानकारी ली और व्यायाम भी करके देखा। प्रधानमंत्री खेल उपकरणों का अवलोकन करने के बाद मंच पर पहुंचे। यहां जोरदार तालियों के साथ मेरठ की जनता ने पीएम मोदी का स्वागत किया।

पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले बेटियां घर से निकलने में डरती थीं। आज मेरठ की बेटियां खेल में अपना परचम लहरा रही हैं, नाम रोशन कर रही हैं। कहा कि 21वीं सदी के भारत में सबसे बड़ा दायित्व युवाओं के पास ही है।

खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास से पहले पीएम मोदी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स पहुंचे और जिम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खुद भी जिम में वर्कआउट किया। प्रधानमंत्री ने जिम करने के अलावा इन जिम मशीनों का जायजा लिया। पीएम मोदी ने यहां फिट इंडिया की मिसाल पेश की। प्रधानमंत्री का ये वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है

मेरठ के सलावा गांव में प्रदेश के सबसे बड़े खेल

विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने पहुंचे पीएम मोदी उद्घाटन से पहले वर्कआउट करने पहुंचे। खेल प्रदर्शनी का निरीक्षण करने के दौरान पीएम मोदी ने व्यायाम करने वाली मशीन पर भी हाथ आजमाया। उन्होंने मशीन के बारे में जानकारी ली और व्यायाम भी करके देखा। प्रधानमंत्री खेल उपकरणों का अवलोकन करने के बाद मंच पर पहुंचे। यहां जोरदार तालियों के साथ मेरठ की जनता ने पीएम मोदी का स्वागत किया।

पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले बेटियां घर से निकलने में डरती थीं। आज मेरठ की बेटियां खेल में अपना परचम लहरा रही हैं, नाम रोशन कर रही हैं। कहा कि 21वीं सदी के भारत में सबसे बड़ा दायित्व युवाओं के पास ही है।

खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास से पहले पीएम मोदी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स पहुंचे और जिम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खुद भी जिम में वर्कआउट किया। प्रधानमंत्री ने जिम करने के अलावा इन जिम मशीनों का जायजा लिया। पीएम मोदी ने यहां फिट इंडिया की मिसाल पेश की। प्रधानमंत्री का ये वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा यहां मेरठ के सोतीगंज बाजार में गाड़ियों के साथ होने वाले खेल का भी अब खेल खत्म हो रहा है। अब उत्तर प्रदेश में असली खेल को बढ़ावा मिल रहा है। यूपी के युवाओं को खेल की दुनिया में छा जाने का मौका मिल रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि युवा नए भारत का कर्णधार भी है, विस्तार भी है। युवा नए भारत का नियंता भी है, नेतृत्वकर्ता भी है। आज के युवाओं के पास प्राचीनता की विरासत भी है,आधुनिकता का बोध भी है। जिधर युवा चलेगा उधर भारत चलेगा। और जिधर भारत चलेगा उधर ही अब दुनिया चलने वाली है।

पीएम मोदी ने कहा कि जब गांव में कोई खुद को खिलाड़ी बताता था कि लोग कहते थे कि खेलते हो यह तो ठीक है लेकिन काम क्या करते हो। ज्यादातर खेलों के प्रति बेरुखी बढ़ती गई। दुनिया की हॉकी प्राकृतिक मैदान से भाई भतीजावाद, भ्रष्टाचार का खेल, और पारदर्शिता का तो नामो निशान नहीं। ये हर खेल का हाल है। देश के युवाओं का जो अभिन्न टेलेंट था वह बंदिशों में जकड़ा हुआ था। 2014 में खिलाड़ियों के टेलेंट को उन बंदिशों से निकालने का काम किया।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »