34.2 C
Delhi
Friday, March 14, 2025

वाराणसी:प्रशिक्षण शिविर से प्रियंका गांधी जुड़ेंगी, पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को सफलता का मंत्र देंगी

विधानसभा चुनाव से पहले होने जा रहे पंचायत चुनावा को कांग्रेस किसी भी तरह से हल्के में नहीं लेना चाह रही है। पंचायत चुनाव को पूरे दमखम से लड़ने के लिए ब्लाक अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर शुरू हो रहा है। प्रशिक्षण शिविर से खुद पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी जुड़ेंगी और पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को सफलता का मंत्र देंगी। 

पूर्वांचल के 11 जिलों के 155 ब्लाक अध्यक्षों को दो दिनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। गोरखपुर के गोला बाजार में 13 और 14 मार्च को प्रशिक्षण शिविर होगा। इसमें प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी बैठक में वर्चुअल रूप से शामिल होकर संबोधित करेंगी।

संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस लगातार गांवों में नागरिकों को जोडऩे के लिए प्रयास कर रही है। जिले के दो न्याय पंचायतों में खुद प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बैठक कर पदाधिकारियों से बात की थी। वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने गांव को जोडऩे के प्रयास तेज कर दिए हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का जोर ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने पर था। प्रदेश प्रभारी और उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा ने पदाधिकारियों को गांव स्तर तक जुडऩे का निर्देश दिया है।

बैठक में वाराणसी, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती के अध्यक्ष शामिल होंगे। गोला बाजार के बीएसएवी पीजी कालेज में 13 और 14 मार्च को कांग्रेस के पूर्वांचल जोन के ब्लाक अध्यक्षों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर होगा। प्रदेश महासचिव विश्वविजय सिंह के अनुसार सभी ब्लाक अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। इन्हें वैचारिक स्तर पर सशक्त करने के साथ ही कांग्रेस के इतिहास, देश निर्माण में कांग्रेस की भूमिका, कांग्रेस के सभी प्रधानमंत्रियों के कार्य की जानकारी देने के साथ ही संगठन निर्माण पर मंथन किया जाएगा।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »