N/A
Total Visitor
29.5 C
Delhi
Tuesday, April 22, 2025

CO अनुज चौधरी की अगुवाई में संभल में होली की धूम और शांति की मिसाल

संभल, 14 मार्च 2025, शुक्रवार। देशभर में होली की धूम मची हुई है, लेकिन उत्तर प्रदेश के संभल में प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। आज रमजान के दूसरे जुमे की नमाज भी रही, लिहाजा पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। गुरुवार को होलिका दहन पर एसपी कृष्ण विश्नोई ने पुलिस बल के साथ इलाके में फ्लैग मार्च किया। चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
संभल में 46 साल बाद कार्तिकेय मंदिर में होली मनाई गई। सड़कों पर भव्य होली का शोभायात्रा निकाला गया, जिसमें हिंदुओं के साथ बड़ी संख्या में पुलिस भी शामिल थी। संभल के सीओ अनुज चौधरी ने बताया कि शोभायात्रा और होली के आयोजन में कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई। संभल में सुरक्षा के लिए हर चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। डीएम राजेंद्र पेंसिया ने बताया कि प्रशासन दोनों पक्षों से संपर्क बनाए हुए है, ताकि शांति और सौहार्द बना रहे।
मालूम हो कि संभल CO अनुज चौधरी इन दिनों सुर्खियों में हैं। उन्होंने होली और जुमे की नमाज को लेकर कहा था कि नमाज तो साल के 52 दिन तक पढ़ी जाती है जबकि होली एक बार आता है। अगर किसी को रंग से दिक्कत है तो वो घर में बैठ जाएं, होली पर बाहर न निकले। CO के बयान पर बवाल मच गया। विपक्ष ने धावा बोल दिया तभी सीएम योगी ने मोर्चा संभालते हुए कहा कि अनुज के कुछ भी गलत नहीं बोला है। वो पहलवान है, डरेगा थोड़ी न।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »