21.1 C
Delhi
Saturday, March 15, 2025

वाराणसी के पुलिस कमिश्नर ने यातायात रूट डायवर्जन का खींचा खाका

वाराणसी, 22 सितंबर। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट मोहित अग्रवाल द्वारा सुगम यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर कई मुद्दे पर मंथन किया गया। इसके साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट मोहित अग्रवाल कैम्प कार्यालय स्थित सभागार में सुगम यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत राजपत्रित अधिकारीगण के एक गोष्ठी आयोजित की गई। उक्त गोष्ठी में संयुक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध डॉ. के.एल्जिरसन, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था एस. चन्नप्पा सहित समस्त पुलिस उपायुक्त, पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

सीपी ने कहा कि जिन मार्गो पर निर्माण व मरम्मत कार्य की अनुमति दी जाए, वहां पर रूट डायवर्जन व वन-वे आदि व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित कर ली जाए। बिना पूर्व अनुमति एवं अनुमति की शतों के उल्लंघन करने पर सम्बन्धित कार्यदायी संस्था व ठेकेदार पर अभियोग पंजीकृत कर होगी कड़ी कार्यवाही, ई-रिक्शा की ही भांति ऑटो को भी परमिट प्राप्त निर्धारित मार्गों पर संचालित करने पर ध्यान दें। पीआरवी में नियुक्त पुलिसबल भी अपने प्वाइंटों पर बने रहने के साथ-साथ करे यातायात संचालन में सहयोग करें इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अधिकारीगण क्षेत्र भ्रमण कर यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए पूरी तरह से तत्पर हों, कहा कि अगर पुलिसकर्मियों के दुर्व्यवहार की शिकायत हुई तो त्वरित जाँच कर दोषी पाये जाने पर होगी कड़ी कार्यवाही।

इसके साथ ही कहा कि काशी यातायात व्यवस्था को नया स्वरूप देना उद्देश्य है। सुगम यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत अगले 10 दिनों तक लगातार विशेष अभियान चलाया जायेगा। स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि अन्य विभागों के प्रचलित कार्यों की वजह से लगने वाले जाम का बहाना नहीं चलेगा। अन्य विभागों द्वारा प्रचलित बिना पूर्व अनुमति व अनुमति की शर्तों का उल्लंघन कर किये जा रहे कार्यों, जिनसे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है, के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »