34.1 C
Delhi
Saturday, May 11, 2024

उत्तर प्रदेश : महिला की दुष्कर्म के बाद उसी की चुनरी से गला घोंटकर हत्या ,चेहरे और शरीर पर कई जख्म भी पाए गए

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के नवाबगंज में खेत से चारा लेने गई महिला की दुष्कर्म के बाद उसी की चुनरी से गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। गन्ने के खेत में उसका अर्द्धनग्न शव पड़ा मिला, चेहरे और शरीर पर कई जख्म भी पाए गए। महिला के पति की ओर से पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नवाबगंज इलाके के एक गांव की 50 वर्षीय महिला पड़ोस की ही तीन और महिलाओं के साथ शनिवार सुबह नौ बजे पशुओं के लिए चारा काटने खेत पर गई थी। साथ गई महिलाएं तो घास काटकर घर लौट आई लेकिन वह थोड़ी घास और काटने की बात कहकर खेत पर ही रुक गई। दोपहर तक वह घर नहीं लौटी तो परिवार वाले उसकी तलाश में निकले। करीब दो बजे डंडिया बीरमनगला गांव में मेघनाथ के गन्ने के खेत में उसका अर्धनग्न शव पड़ा मिला। उसके चेहरे और शरीर पर कई जख्मों के निशान थे। गले में चुनरी का फंदा कसा हुआ था। दोनों चप्पलें पास में ही पड़ी थीं लेकिन सलवार दूर पड़ी हुई थी।

महिला के चेहरे और सीना समेत शरीर के कई हिस्सों पर नोंचने खसोटने के निशान मिले हैं। घटनास्थल से सौ मीटर की दूरी पर नल के पास शराब के दो गिलास और दो पौव्वा भी मिले हैं, जिसके आधार पर कहा जा रहा है कि शराब के नशे में धुत एक से ज्यादा आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

महिला सुबह नौ बजे खेत में गई थी और दोपहर दो बजे उसका शव बरामद हुआ। महिला के पूरे शरीर पर मौजूद नोंचने-खसोटने के निशान आरोपियों की हैवानियत बयां कर रहे हैं। महिला की सलवार शव से दूर पड़ी मिली है, वहीं ऊपर के कपड़े भी फटे मिले हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे में धुत थे। खुद को बचाने के लिए उसने दरिंदों से काफी संघर्ष भी किया लेकिन उनकी संख्या एक से ज्यादा होने के चलते हार गई। 

इसके अलावा महिला ने दोनों हाथ में आठ-आठ चूड़ियां पहनी थीं लेकिन उनमें से दो-तीन चूड़ियां ही टूटी मिलीं। इस आधार पर भी कहा जा रहा है कि दरिंदे एक से ज्यादा थे और उन्होंने महिला को काबू में कर लिया, वरना संघर्ष के दौरान सारी चूड़ियां टूट जातीं।

कई घंटे धूप में पड़ा रहा शव छूटने लगी थी शरीर की खाल
जब पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला के शरीर की खाल भी धूप के कारण छूटने लगी थी। इसके अलावा थोड़ी सी घास ही कटी हुई रखी थी। इस आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि खेत में पहुंचने के कुछ देर बाद ही महिला की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस महिला के किसी करीबी को ही संदिग्ध मानकर जांच पड़ताल कर रही है।

महिला ने जमकर किया संघर्ष
घटना स्थल को देखने से भी लग रहा था कि आरोपियों की संख्या एक से ज्यादा ही रही होगी। खेत में करीब तीन मीटर के दायरे में गन्ने की फसल नष्ट हो गई है। कहा जा रहा है कि महिला ने खुद को बचाने के लिए जमकर संघर्ष किया होगा, तभी इतने खेत की फसल खराब हुई है।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles