27.1 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

UP Election 2022 ,व्यापारियों की ये बातें सुनकर आप हैरान हो जाएंगे की योगी सरकार के लिए क्या कहा।

विकास कार्य न होने पर आमतौर पर लोग सत्ता परिवर्तन की बातें करते हैं, लेकिन एटा में कुछ अलग ही देखने को मिला। यहां हाथीगेट के व्यापारियों ने तमाम समस्याएं गिनाईं। कहा कि सड़कें खराब हैं। धूल-मिट्टी से यहां व्यापारियों को सांस की समस्या होने लगी है। हल्की सी बारिश में पूरा हाथीगेट पानी में डूब जाता है। नालियां साफ नहीं होती हैं। लेकिन जब सवाल पूछा गया कि सरकार किसकी बनाएंगे? तो सभी ने एक स्वर में कहा आएंगे तो मोदी और योगी ही… पढ़िए व्यापारियों ने क्या कहा?

हाथीगेट में दुकान चलाने वाले व्यापारी शालीन ने कहा कि एटा में सब अच्छा चल रहा है। मौजूदा सरकार से खुश हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स का काम करने वाले मनीष सरकार से खफा दिखे। कहा कि यहां कोई विकास नहीं हुआ है। राकेश ने कहा कि काम तो चल रहा है। वह मौजूदा सरकार से खुश हैं।

अंडे का ठेला लगाने वाले ओमप्रकाश कश्यप ने कहा कि क्षेत्र में कोई बदलाव नहीं दिखाई दे रहा है। पहले की सरकार (अखिलेश यादव) ने ज्यादा काम किया था। छात्र प्रफुल शर्मा ने कहा कि एटा की तरक्की हो रही है। काम हो रहे हैं।

दुकान चलाने वाले गौरव ने कहा कि एटा में कई तरह का काम हुआ है, लेकिन हाथीगेट का विकास अभी नहीं हो पाया है। यहां सड़कें बहुत खराब हैं। महेश ने कहा कि यहां कोई काम नहीं हुआ है। सड़कें खराब हैं। हालांकि बिजली और सुरक्षा के मुद्दे पर महेश ने सरकार की तारीफ की।

रक्षपाल गुप्ता ने कहा कि एटा का ओवरऑल विकास हुआ है, लेकिन हाथीगेट में अभी कोई काम नहीं हुआ है। हालांकि वह योगी जी काम से खुश हैं। प्रमोद ने कहा कि एटा में बहुत काम हुआ है। कुछ जगहों पर सीवर का काम चल रहा है। इसके चलते आम लोगों को थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञान प्रकाश दीक्षित ने कहा कि यहां बारिश में जलभराव हो जाता है। रास्ता बदलना पड़ता है। यहां बुरी हालत है। हालांकि थोड़ी देर बाद उन्होंने कहा कि जितना काम मोदी ने कर दिया उतना किसी ने नहीं किया। सरकार विदेश से देवी की मूर्ति लेकर आई। अयोध्या में मंदिर बनवा रहे हैं। ये कोई नहीं कर सकता था।

संदीप जैन ने कहा कि यहां नेतागिरी बहुत है। सब आश्वासन देते हैं कि काम हो जाएगा, लेकिन होता नहीं है। हालांकि, जब पूछा गया कि क्या वर्तमान सरकार से खुश हैं?  तो एक स्वर में सभी ने कहा कि पार्टी भी तो अपनी ही है। सरकार तो यही आएगी।

पुष्पेंद्र कुमार ने कहा कि मैं तो चाहूंगा कि हमेशा मोदी और योगी की सरकार ही रहे। इस सरकार में आम जनता और व्यापारी खुश हैं। आशीष गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र में कोई काम नहीं हुआ है। हालांकि बाहर काम चल रहा है। धीमी गति से। ये सरकार व्यापारी की नहीं है। सबसे ज्यादा मिट्टी व्यापारियों की हुई है इस सरकार में। हालांकि कहा कि इस सरकार में गुंडागर्दी पर लगाम है। सरकार अच्छा करेगी तो दोबारा बनेगी ही।

सचिन गौड़ ने कहा कि यहां बहुत काम हुए हैं। मेडिकल कॉलेज बना है। हाईवे बना है। बहुत से काम पांच साल में नहीं हो सकते हैं। उसके लिए भी टाइम चाहिए। बुनियादी चीजें होनी चाहिए।

71 साल के उमेश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि पहले के मुकाबले बहुत बदलाव आया है। काम तो बहुत सही हो रहे हैं हालांकि, अभी दिक्कतें भी हैं। यहां सड़कें खराब हैं। नालियां साफ नहीं होती हैं। लेकिन फिर भी सरकार से खुश हैं।

प्रवेंद्र कुमार ने कहा कि हाथी गेट की सड़कें बनवानी है। यहां सांस के मरीज बढ़ रहे हैं। हालांकि प्रवेंद्र ने बाद में बताया कि केवल हाथी गेट में काम नहीं हुआ है। बाकी पूरे जिले में काफी विकास कार्य हुए हैं। ओवरऑल योगी सरकार के कामकाज से खुश हैं।

सचिन ने कहा कि मेरे पिता जी सांस की दिक्कत के चलते खत्म हो गए। सड़कों से धूल-मिट्टी उड़ती है। हालांकि ओवरऑल भाजपा के काम से खुश हैं।

 

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles