15.6 C
Delhi
Monday, February 10, 2025

UP by elections result : उपचुनाव में सीएम योगी को यूपी की जनता का दिवाली तोहफा, छह सीटों पर बीजेपी की बढ़त

उत्तर प्रदेश विधान सभा की 7 रिक्त सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। पूर्वान्ह 12 बजे तक मिले रूझानों के अनुसार 5 सीटों बांगरमऊ, बुलंदशहर, देवरिया, घाटमपुर और टूण्डला पर भाजपा आगे चल रही है जबकि जौनपुर की मल्हनी सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी धनंजय सिंह और नौगंवा सादात की सीट पर सपा के जावेद अब्बास आगे चल रहे हैं। घाटमपुर सीट पर बसपा प्रत्याशी कुलदीप शंखवार भाजपा के उपेन्द्र नाथ पासवान को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

उन्नाव जिले की बांगरमऊ सीट पर भाजपा के श्रीकांत कटियार को अब तक 21847 मत मिले हैं जबकि दूसरे नम्बर पर चल रहे सुरेश कुमार पाल को अब तक 11483 वोट मिले हैं। बुलंदशहर सीट पर भाजपा की उषा सिरोही 19971 मतों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। यहां बसपा के मो.यूनुस 14661 मतों के साथ दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।

देवरिया सीट पर भाजपा के डा.चन्द्र प्रकाश मणि त्रिपाठी 14962 मतों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरे स्थान पर सपा के ब्रम्हशंकर त्रिपाठी 12076मत अब तक हासिल कर चुके हैं।

कानपुर की घाटमपुर सीट पर भाजपा के उपेन्द्र नाथ पासवान 12283 मतों के साथ आगे हैं मगर यहां उन्हें बसपा के कुलदीप शंखवार कड़ी टक्कर दे रहे हैं उन्हें अब तक 10632 मत मिल चुके हैं। जौनपुर की मल्हनी सीट पर निर्दलीय धनंजय सिंह को अब तक 24321 मत मिले हैं जब उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के लकी यादव 16915 मतों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

नौगंवा सादात सीट पर सपा के जावेद अब्बास 15658मतों के साथ आगे हैं भाजपा की संगीता चौहान 12589 मतों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। टूण्डला सीट पर भाजपा के प्रेमपाल धनगर 17895 मतों के साथ नम्बर वन पर हैं और बसपा के संजीव कुमार चाक 13185 मतों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।  
 

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »