37.8 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रायबरेली में डिस्पेंसरी एवं शाखा कार्यालय का उद्घाटन किया

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को गांधी परिवार के गढ़ में जहां पार्टी की उपलब्धियां गिनाई, वहीं बिना नाम लिए सांसद सोनिया गांधी और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्र्रा पर तंज भी कसा।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में रायबरेली जिले में पांच लाख परिवारों को शौचालय बनवाए गए। 55 वर्षों तक यहां शासन करने वाले रायबरेली में शौचालय नहीं बनवा पाए, वह यूपी बनाने की बात करते हैं। 1978 से किराए के भवन में चल रही डिस्पेंसरी को अब जाकर बिल्डिंग नसीब हो सकी।

अमेठी सांसद ने प्रगतिपुर में ईएसआई डिस्पेंसरी एवं शाखा कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में पांच लाख परिवारों को मुफ्त में राशन दिया गया। पहले जिन लोगों ने यहां राज किया, उन्होंने रायबरेली की जनता के साथ छलावा किया। केंद्रीय राज्यमंत्री रामेश्वर तेली ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई और कहा कि अब खुद का भवन होने से लोगों को और बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

उन्होंने कहा कि सरकार जनता के हितों को देख रही है और फिर उसी के हिसाब से काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आने वाला समय भाजपा का ही है। इस दौरान यूपी सरकार में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और भारत सरकार के श्रमएवं रोजगार राज्यमंत्री रामेश्वर भी मौजूद रहे।

 

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles