36.7 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

त्रिपुरा: कॉलेज छात्रा से चलती कार में दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

त्रिपुरा में एक कॉलेज छात्रा से चलती कार में दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गौतम शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना सोमवार रात पश्चिम त्रिपुरा जिले के अमाताली बाईपास के पास हुई। गौतम छात्रा को पहले से जानता था। वह पूरा दिन उसके साथ घूमता रहा। इसके बाद रात को मौका पाते ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसने वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद उसे अमाताली बाईपास के पास छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सामूहिक दुष्कर्म के खिलाफ विभिन्न संगठनों और छात्र संगठनों ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। गोविंद बल्लभ पंत मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता को सोमवार देर रात बाईपास रोड के किनारे सुनसान जगह से बरामद किया गया। पीड़िता की मां ने कहा कि कॉलेज से लौटते समय गौतम ने उनकी बेटी जब घर लौट रही थी, आरोपी ने उसे लिफ्ट देने की पेशकश की। उन्होंने कहा कि कार में उसके अलावा तीन अन्य लोग भी सवार थे।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles