30.1 C
Delhi
Friday, May 10, 2024

ट्रंप ने कहां- यदि हम वापस नहीं आए तो अमेरिका अराजकता में उतर जाएगा

अमेरिका में अगले साल राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी उम्मीदवारों ने अपनी जीत को लेकर चुनावी रणनीति शुरू कर दी है। वहीं, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गए हैं। इस बीच ट्रंप ने चेतावनी दी कि यदि हम वापस नहीं आए तो अमेरिका अराजकता में उतर जाएगा। उन्होंने वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन पर भी हमला किया। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अपने रास्ते से भटक गया है। अब देश को बचाने की जरूरत है।

फिर लगा दुष्कर्म का आरोप

हालांकि, रिपब्लिकन नेता और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चुनाव से पहले एक बार फिर वह मुसीबतों में फंसते नजर आ रहे हैं। पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स के बाद अब एक पूर्व अमेरिकी स्तंभकार ई. जीन कैरोल ने ट्रंप पर यौन शोषण और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। ट्रंप के खिलाफ एक अन्य केस की सुनवाई के दौरान कैरोल ने दुष्कर्म की जानकारी दी। कैरोल ने कोर्ट को बताया कि ट्रंप ने मैनहट्टन में डिपार्टमेंट स्टोर के चेंजिंग रूम में उनके साथ दुष्कर्म किया था। उन्होंने बाद में अपमानजनक टिप्पणियों के साथ मेरा मजाक भी उड़ाया।

मंगलवार को कोर्ट में मौजूद कैरोल ने पहली बार 2019 में न्यूयॉर्क पत्रिका द्वारा प्रकाशित अपनी पुस्तक के एक अंश में आरोप लगाया था। नवंबर 2022 में न्यूयॉर्क में प्रभावी होने वाले एक नए कानून के बाद कैरोल ने एक नया मुकदमा दायर किया, जिसमें ट्रंप पर जबरन यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया।
ताकत को चुनना है

गौरतलब है, जो बाइडन ने हाल ही में फिर से राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की घोषणा की है। उनकी घोषणा के बाद ट्रंप ने पहली बार गुरुवार को करीब 1500 समर्थकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चुनाव अब ताकत या कमजोरी के बीच है। सफलता या विफलता, सुरक्षा या अराजकता, शांति या संघर्ष और समृद्धि या तबाही के बीच चुनाव करना है।

देश को बर्बादी से बचाना लक्ष्य

उन्होंने कहा कि हम एक देश को बर्बाद होते देख रहे हैं। देश को बचाने के लिए अगले साल होने वाले चुनाव में बाइडन और व्हाइट हाउस को बड़े वोटों के अंतर से हराएंगे। साथ ही अपने अधूरे काम को भी निपटाएंगे।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles