42.8 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

आज देशभर के 1.56 लाख आयुष्मान स्वास्थ्य केंद्र और कल्याण केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले आयोजित किए जाएंगे।

देश में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर तरीके से लागू करने और लोगों तक चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने के लिए अब हर महीने की 14 तारीख को स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा। यह स्वास्थ्य मेले देशभर के 1.56 लाख आयुष्मान स्वास्थ्य केंद्र और कल्याण केंद्रों पर आयोजित किए जाएंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय मंगलवार को देशभर के सभी 1.56 लाख आयुष्मान भारत स्वास्थ्य और आरोग्य केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन करेगा। स्वस्थ मन, स्वस्थ घर अभियान के तहत देश भर में 1.56 लाख आयुष्मान भारत–स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों में हर महीने की 14 तारीख को स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा।

इन देशव्यापी स्वास्थ्य मेलों के अंतर्गत योग, जुम्बा, टेलीकंसल्टेशन, निक्षय पोषण अभियान, गैर-संचारी रोग स्क्रीनिंग और दवा वितरण, सिकल सेल रोग स्क्रीनिंग जैसी गतिविधियां की जाएंगी। 14 फरवरी 2023 को सभी आयुष्मान भारत हेल्थ वेलनेस सेंटर्स में साइक्लोथॉन, साइकिल रैली या साइकिल फॉर हेल्थ के रूप में एक साइकिल कार्यक्रम होगा ताकि शारीरिक और मानसिक कल्याण और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन के बारे में जागरूकता को बढ़ावा दिया जा सके। दिल्ली में लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में ‘साइकिल फॉर हेल्थ’ थीम के साथ एक साइक्लोथॉन होगा। अस्पताल परिसर में एक क्षेत्र को साइकिल स्टैंड के रूप में समर्पित किया जाएगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने सभी नागरिकों से अपने नजदीकी आयुष्मान भारत हेल्थ वेलनेस सेंटर्स पर मेगा साइकिलिंग कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया है। डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा कि साइकिल चलाना हमारे शरीर को स्वस्थ, फिट और सक्रिय रखने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है। चाहे दूरी कम तय करें या ज्यादा, थोड़े समय के लिए चलाएं या अधिक के लिए, लेकिन साइकिल अवश्य चलाएं।स्वस्थ मन, स्वस्थ घर नवंबर 2022 से अक्टूबर 2023 तक चलने वाला एक साल का अभियान है। यह ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाने के लिए स्वास्थ्य और कल्याण के विषय को बढ़ावा देगा। यह नई राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017 के अनुरूप है जो निवारक और प्रोत्साहक स्वास्थ्य देखभाल और फिट इंडिया मूवमेंट, 2019 पर केंद्रित है, जिसका उद्देश्य फिटनेस और स्वस्थ जीवन को हमारे दैनिक जीवन का एक अभिन्न अंग बनाना है।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles