27.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

आज नव निर्वाचित विधायकों के साथ सीएम योगी और अखिलेश यादव लेंगे विधायक पद की शपथ, विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव कल

उत्तर प्रदेश विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्य आज विधानसभा के मंडप में शपथ ग्रहण करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित सभी वरिष्ठ विधायकों को प्रोटेम स्पीकर रमापति शास्त्री शपथ दिलाएंगे।

विधानसभा के मंडप में सोमवार सुबह 11 बजे से शपथ ग्रहण कार्यक्रम शुरू होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले सदन के नेता के रूप में शपथ लेंगे और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव विधायक पद की शपथ लेंगे।

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने प्रोटेम स्पीकर के साथ विधायकों को शपथ दिलाने के लिए वरिष्ठ विधायक सुरेश खन्ना, माता प्रसाद पांडेय, जय प्रताप सिंह और रामपाल वर्मा को भी नियुक्त किया है। विधायकों को 28 व 29 मार्च को शपथ दिलाई जाएगी।

विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव कल
विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव मंगलवार को दोपहर 3 बजे विधानसभा के मंडप में होगा। भाजपा ने  विधायक सतीश महाना को इस पद का उम्मीदवार बनाया है।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles