35.1 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

‘अंत तक, अंजाम तक’, न्याय के लिए लड़ूंगी: प्रियंका गांधी

लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में आठ लोगों की जान चली गई। घटना का आज चौथा दिन है। आरोप है कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा ने प्रदर्शन कर रहे किसानों पर गाड़ी चढ़ाई, जिससे चार किसानों की मौत हो गई।

मृतक किसानों के परिवार को मुआवजा तो मिल गया, लेकिन मामले में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इस बीच पीड़ित परिवारों से मिलकर आईं कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने साफ कह दिया है कि वह ‘अंत तक, अंजाम तक’, न्याय के लिए लड़ेंगी।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट में कहा, ”सभी पीड़ित परिवारों का कहना है कि उन्हें न्याय तब मिलेगा जब केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की बर्खास्तगी होगी और हत्यारों की गिरफ्तारी होगी।” इससे पहले प्रियंका ने कहा था, अभी तक न्याय नहीं मिला, न्याय कैसे मिलेगा अगर वे गृहराज्य मंत्री रहेंगे। ये सब उनके अंडर आता है न। जबतक वे बर्खास्त नहीं होंगे निष्पक्ष जांच कौन करेगा? तीनों परिवारों ने एक ही बात कही कि मुआवजे से मतलब नहीं है, हमें न्याय चाहिए।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles