34.1 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

दिल्ली में आज और कल बारिश होने की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार रात व शनिवार को बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए यलो और शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही, तेज हवा चलने का भी अंदेशा जताया है। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है।

गुरुवार को दिल्ली में दक्षिण-पश्चिम, उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व दिशाओं से 12 किमी की गति से हवा चली। सुबह के समय मौसम में ठंडक महसूस हुई। दोपहर बाद अच्छी धूप खिली। शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे और रात में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं, शनिवार को मध्यम स्तर पर बारिश हो सकती है। दिन में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने का भी अनुमान है।

राजधानी में हवा की गति बढ़ने और दिशा बदलने से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मध्यम श्रेणी में बरकरार है। एक्यूआई 147 दर्ज किया गया जो बुधवार के मुकाबले छह सूचकांक अधिक है। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, गुरुवार को औसत 4 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व दिशा की ओर से चली। शुक्रवार को हवा दक्षिण-पश्चिम से पूर्व दिशा की ओर से चलेगी। सीपीसीबी के अनुसार, एनसीआर में गाजियाबाद का सबसे कम 103 एक्यूआई रहा जो मध्यम श्रेणी है। ग्रेटर नोएडा में 181, नोएडा में 115, गुरुग्राम में 145 व फरीदाबाद में 137 एक्यूआई रहा।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles