39.1 C
Delhi
Monday, May 13, 2024

हनी सिंह पर पत्नी ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

बॉलीवुड सिंगर और अभिनेता यो यो हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने उनके व उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अदालत ने इस मामले में अभिनेता हिरदेश सिंह उर्फ हनी सिंह एवं अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। तीस हजारी स्थित चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तान्या सिंह ने इस मामले में गायक हनी सिंह को पेश होकर 28 अगस्त तक जवाब देने को कहा है। याचिका में तलवार ने आरोप लगाया है कि वह स्वयं को बाड़े में बंद जानवर की तरह महसूस करती है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके साथ घर में क्रूर व्यवहार किया जाता है। तलवार की ओर से अधिवक्ता संदीप कपूर और अपूर्ण पांडे ने अदालत को बताया कि शादी के बाद से ही उनके मुवक्किल के साथ मारपीट किया जा रहा है। अधिवक्ता ने बताया कि इस मामले में अदालत ने हनी सिंह को नोटिस जारी किया।

ये बात बहुत कम लोग ही जानते हैं कि हनी सिंह ने इंड्स्ट्री कदम रखने से पहले ही शालिनी से शादी कर ली थी। दरअसल, हनी और शालिनी बचपन के दोस्त हैं और स्कूल के दिनों में दोनों को प्यार हो गया था। हनी और शालिनी स्कूल के दिनों से एक दूसरे को जानते थे और पसंद करने लगे थे। इसके बाद दोनों के डेटिंग का सिलसिला शुरू हो गया था।

शालिनी ने अपनी याचिका में बताया है कि जब वो स्कूल में पढ़ती थी उस समय हिरदेश सिंह उर्फ हनी सिंह भी उसी स्कूल में पढ़ते थे। 2001 में शालिनी और हनी सिंह के बीच प्यार हो गया था। इसके बाद साल 2003-2004 में शालिनी ने बैचलर ऑफ साइंस से अपनी ग्रेजुएशन की। जबकि 2008 में हनी सिंह ने अपनी चार्टर्ड एकाउंटेंस की पढ़ाई पूरी की और नोएडा की एक कंपनी में वो जॉब करने लगे। शालिनी ने बताया कि लगभग दस साल के प्यार के बाद साल 2010 में 14 मार्च को दोनों के घर वालों की मर्जी से सगाई की। इसके बाद 23 जनवरी 2011 में दोनों ने परिवार वालों की मौजूदगी में सरोजनी नगर के गुरुद्वारे में शादी कर ली। हिरदेश सिंह उर्फ हनी सिंह को म्यूजिक से शुरू से ही प्यार था। म्यूजिक के प्रति उसके प्यार की वजह से ही शालिनी ने भी उसका हमेशा साथ दिया। शादी के कुछ समय बाद ही हनी सिंह के गाने काफी लोकप्रिय हुए।

लोग उन्हें यो यो हनी सिंह के नाम से लोग जानने लगे। वहीं, हनी सिंह देश और दुनिया में स्टेज शो फिल्मों में गाने लगे जिससे उनकी कमाई करोड़ों में होने लगी। हनी सिंह अपनी कमाई हमेशा अपने मां-बाप को देते थे। शालिनी का कहना है कि अपनी कमाई से एक रुपया भी अपनी पत्नी को नहीं दिया। शादी के सैलून बाद अब शालिनी ने अपनी याचिका में हनी सिंह और अपने हनीमून के अनुभव के बारे में भी बताया है। उन्होंने कहा कि उनके एक जानकार जीत कलसी ने हनी सिंह और उसको मॉरिशस का हनीमून पैकेज गिफ्ट किया था। जब दोनों मॉरीशस पहुंचे तो शालिनी को एहसास हुआ कि हनी सिंह का व्यवहार बदला हुआ था वो ज्यादातर चुप और शांत रहने लगे थे। जब शालिनी ने हनी सिंह से उसके बदले हुए व्यवहार के बारे में पूछा ही था कि सिंगर आगबबूला हो गए।

शालिनी को बेड पर धक्का देकर चिल्लाने लगा कि ‘यो यो हनी सिंह से सवाल करने की हिम्मत किसी की नहीं होती, तो तुम भी मुझसे कभी कोई सवाल मत करना। साथ ही हनी सिंह ने कहा, मैं वैसे ही शादी को लेकर परेशान हूं मैं तो शादी करना ही नहीं चाहता था लेकिन तुमसे वादा किया था तो मुझे शादी करनी पड़ी। इतना बोलकर सिंह होटल के कमरे से बाहर निकलकर बाहर चले गए। इसके बाद लगभग दस-बारह घंटे बाद जब वो वापस आए तो शालिनी ने उससे कमरे में अकेला छोड़कर जाने का कारण पूछा तो हनी सिंह ने बड़ी बेरहमी से शालिनी की पिटाई की। इसके बाद से ही दोनों के संबंध बेहद खराब हो गए।

शालिनी का कहना है कि बहुत ज्यादा फेमस हो जाने के बाद हनी सिंह ने कई महिलाओं के साथ जिस्मानी संबंध भी बना लिए थे। यही नहीं सिंगर हमेशा अपनी शादी की बात लोगों से छुपाते थे। शालिनी ने अपनी याचिका में एक किस्से का जिक्र करते हुए बताया कि उसकी शादी के पहले करवाचौथ का व्रत जब उसने रखा था तो हनी सिंह एक शो के लिए दुबई गया हुआ था।  लेकिन जब वो वापस आया तो हनी सिंह और एक लड़की की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें उसके बैग से मिलीं थीं। शालिनी ने जब उससे इस बात को लेकर सवाल किया। जिस दिन वो पूरे दिन भूखी प्यासी रहकर उसकी सलामती का व्रत रख रही थी उसी दिन उसी समय वो किसी ओर महिला के साथ जिस्मानी संबंध बना रहा था, तो हनी सिंह ने पास में रखी शराब की बोतल शालिनी की तरफ फेंक के मारी, शालिनी के पीछे हट जाने की वजह से बोतल जमीन से लगकर टूट गई लेकिन कुछ कांच के टुकड़े उसे लगे और वो घायल भी हुई।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles