35.1 C
Delhi
Thursday, May 2, 2024

परमवीर चक्र विजेता कैप्टन मनोज पाण्डेय की मूर्ति का अनावरण थल सेनाध्यक्ष नरवणे द्वारा किया जाएगा

कारगिल युद्ध में दुश्मनों को अपने अदम्य साहस का लोहा मनवाते हुए जख्मी हालत में चोटी पर तिरंगा फहराकर मौत को गले लगाने  वाले सीतापुर जनपद के रूढ़ा मजरा छरासी में जन्मे वीर सपूत अमर शहीद परमवीर चक्र विजेता कैप्टन मनोज पाण्डेय की जन्मस्थली रुढ़ा गांव में उनकी मूर्ति का अनावरण थल सेनाध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे द्वारा चन्द घंटों में किया जाएगा। 

 1999 में हुए कारगिल युद्ध में सीतापुर जनपद के  रूढ़ा गांव में जन्में अमर शहीद परमवीर चक्र विजेता कैप्टन मनोज पाण्डेय धरती मां की गोद में समा गए थे। कैप्टन मनोज पाण्डेय की गोरखा राइफल्स रेजीमेंट द्वारा कैप्टन की जन्मस्थली रुढ़ा गांव में स्मृति स्थल बनाकर उनकी प्रतिमा स्थापित की गई थी। शुक्रवार सुबह सात बजे से ही सैन्य अधिकारियों द्वारा प्रतिमा के अनावरण का कार्यक्रम शुरू कर दिया गया। नौ बजे तक बड़ी संख्या में आसपास के इलाके के लोग भी जमा हो गए। पुलिस व प्रशासनिक अमला भी लगा हुआ है।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles