राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को अयोध्या के दौरे पर थीं। जहां उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया और फिर सरयू की महाआरती में शामिल हुईं।
राष्ट्रपति ने रामलला की आरती उतारीं और उनको दंडवत प्रणाम किया। रामलला का दर्शन करने के बाद वह बेहद खुश नजर आईं। यह पहला मौका है जब राष्ट्रपति अयोध्या आई हुई हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नव्य मंदिर में विराजमान रामलला को गुप्त दान दिया।