30.1 C
Delhi
Sunday, May 12, 2024

योगी सरकार 2.0 का पहला मंत्रिमंडल विस्तार आज शाम 5 बजे राजभवन में होगा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 का पहला मंत्रिमंडल विस्तार मंगलवार शाम 5 बजे राजभवन में होगा। सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, भाजपा विधायक दारा सिंह चौहान और रालोद के एक से दो विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मंगलवार शाम को लखनऊ लौट रही है। उनके लखनऊ लौटने के बाद राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और सरकार के मंत्री मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट में होमगार्ड स्वयंसेवकों का आहार भत्ता चार गुना बढ़ाया जा सकता है। वर्तमान में होमगार्ड स्वयंसेवकों को अंतरजनपदीय आवागमन के दौरान ड्यूटी भत्ते के 30 रुपये भोजन भत्ता मिलता है। बढ़ती महंगाई में यह भत्ता नाकाफी है। इसकी वजह से होमगार्ड विभाग ने इसे बढ़ाकर 120 रुपये करने का प्रस्ताव किया है। इसे मंजूरी के लिए कैबिनेट के सामने पेश किया जाएगा।

आबकारी विभाग अपने बकाये को हासिल करने के लिए एकमुश्त समाधान योजना लाने की तैयारी में है। मंगलवार को कैबिनेट में इसका प्रस्ताव पेश किया जाएगा। बता दें कि आबकारी विभाग का वर्ष 1956 से करीब 43 करोड़ रुपये बकाया है। इनमें कई फुटकर व्यापारी शामिल हैं, जिन्होंने विभाग की बकाया रकम नहीं दी है।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles