29 C
Delhi
Thursday, May 2, 2024

ट्वीट कर नूपुर के बचाव में उतरे द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक. विवेक को आई खिलाफत मूवमेंट की याद

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने पिछले दिनों एक मीडिया शो में पैगंबर मोहम्मद के ऊपर विवादित बयान दिया था। इस बयान की वजह से देश में कई जगहों पर साम्प्रदायिक तनाव देखने को मिल रहा है। लोग नूपुर शर्मा के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, उनके खिलाफ चल रहे प्रदर्शन की आंच अब सड़कों पर आ गई है। कल जुम्मे की नमाज के बाद पूरे देश को तनाव जैसी की स्थिति देखने मिली। जहां कुछ लोग नूपुर के बयान पर आग उगल रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ उन्हें सपोर्ट करते हुए भी दिख रहे हैं। इन्हीं लोगों की लिस्ट में ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री का नाम भी शामिल है। विवेक ने सामने आकर सोशल मीडिया पर नूपुर के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के लिए अपना गुस्सा जाहिर किया है।

विवेक को नहीं भाया प्रदर्शन
देशभर में नूपुर शर्मा के विरोध में चल रहे प्रदर्शन में कल कर्नाटक में एक ऐसा मंजर सामने आया, जिसे देख सभी चौंक गए। प्रदर्शनकारियों ने नूपुर शर्मा के पुतले को फांसी पर लटका दिया, जिसे देख ट्विटर पर विवेक अग्निहोत्री का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने उन प्रर्दशनकारियों के खिलाफ कार्रवाई का मांग कर डाली। ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक ने इस घटना की तस्वीरें अपने ट्विटर हैंडल पर साझा करते हुए प्रदर्शनकारियों के इरादों पर सवाल खड़े किए। विवेक ने इस प्रदर्शन की तुलना खिलाफत मूवमेंट से करते हुए लिखा,”माफ कीजिए दोस्तों, लेकिन यह न तो ईरान है न ही इराक और न ही सीरिया। यह आज का भारत है। अगर इस तरह की हरकत करने वालों को तुरंत सजा नहीं दी गई, तो देश में जल्द ही ऐसा वक्त आएगा जब इस तरह से असल में लोग लटके हुए नजर आएंगे। इस घटना को देखते हुए लग रहा है कि खिलाफत आंदोलन आज भी जिंदा है।”

नूपुर के साथ खड़े हैं विवेक 
इतना ही नहीं विवेक ने अपनी बात खत्म करने के लिए दूसरा ट्वीट भी किया, जिसमें उन्होंने देश के मुसलमानों को समझाने की कोशिश की। वह लिखते हैं,” मेरे प्यारे शिक्षित मुस्लिम भाइयों, अब खिलाफत के खिलाफ आवाज उठाने का वक्त आ गया है और इस बार यह आपको करना होगा। इस तरह के आतंकवाद के खिलाफ खड़े होने का समय आ गया है। आप सिर्फ शांति, सद्भाव और एकता के बारे में शिकायत नहीं कर सकते। अब आपको इस तरह की घटनाओं के खिलाफ आवाज उठानी होगी, चुप रहने वालों पर धिक्कार है।” इससे पहले भी विवेक नूपुर शर्मा का समर्थन करते हुए नजर आए थे। नूपुर के सस्पेंशन के बाद उन्होंने कहा था, “आज भारत ही भारत के खिलाफ हो गया है।”

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles