34.1 C
Delhi
Monday, May 20, 2024

रात भर फंदे से झूलते रहे शव, दिल दहला देने वाली घटना पूरे परिवार ने एक साथ लगाई फांसी

बिहार के समस्तीपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के पांच लोगों ने एक साथ फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह घर से पांचो के शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। कई लोगों का कर्ज भी परिवार पर था, जिसके चलते सभी सदस्यों ने शनिवार देर रात फांसी लगा ली।

जानकारी के मुताबिक, घटना विद्यापतिनगर के मऊ गांव की है। बताया जा रहा है कि मनोज झा अपने परिवार के साथ रहते थे। ऑटो चलाकर जैसे-तैसे वे परिवार का पेट पाल रहे थे। खराब आर्थिक स्थिति के कारण उन्होंने कई लोगों से कर्ज भी लिया था। अब लोग उन पर पैसा वापस करने का दबाव बना रहे थे, जिसके चलते सभी सदस्यों ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

पड़ोसियों को हुआ शक 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार रात मनोज झा के परिवार को सभी ने देखा था, लेकिन रविवार सुबह काफी देर होने के बाद भी कोई घर से बाहर नहीं आया। इस पर पड़ोसियों को शक हुआ, जिसके बाद वे सभी घर की ओर गए। वहां पांचों के शव फांसी के फंदे से लटके हुए थे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पिता ने भी लगाई थी फांसी
कहा जा रहा है कि मनोज झा के पिता भी पहले फांसी लगाकर जान दे चुके हैं। उन्होंने भी आर्थिक तंगी से परेशान होकर आत्महत्या की थी। उन्होंने बड़ी बेटी की शादी के लिए कर्ज लिया था, जिसे वे लौटाने में सक्षम नहीं थे। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। हालांकि, पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

नीतीश ने कहा- दुर्भाग्यपूर्ण घटना
समस्तीपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों द्वारा आत्महत्या मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। पूरा प्रशासन इस मामले की छानबीन में लगा हुआ है, मैं खुद व्यक्तिगत तौर पर मामले की निगरानी कर रहा हूं। हमें जल्द ही पता चल जाएगा कि पांचों लोगों की आत्महत्या के पीछे क्या कारण था।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles