25.1 C
Delhi
Thursday, May 2, 2024

कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को देर रात गुजरात चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी की

कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को देर रात गुजरात चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है। इस सूची में 46 उम्मीदवारों को टिकट बांटी गई है। इससे पहले पार्टी की ओर से जारी की गई पहली सूची में 43 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया था।

कांग्रेस ने गुरुवार को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए 46 उम्मीदवरों की दूसरी सूची जारी कर दी। दूसरी सूची जारी होने के साथ ही पार्टी की ओर से अब तक घोषित किए गए उम्मीदवारों की कुल संख्या 89 हो गई है। कांग्रेस ने पिछले शुक्रवार को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी।

दूसरी सूची के उम्मीदवारों में भुज से अर्जनभाई भूडिया, जूनागढ़ से भीखाभाई जोशी, सूरत पूर्व से असलम साइकिलवाला, सूरत उत्तर से अशोकभाई पटेल शामिल हैं। वहीं वलसाड से कमलकुमार पटेल को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

कांग्रेस पार्टी जनता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से बेदखल करने की मांग कर रही है। यहां भाजपा दो दशकों से अधिक समय से सत्ता में है। 182 सीट वाली गुजरात विधानसभा के लिए दो चरणों में चुनाव 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को होंगे और वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles