30.1 C
Delhi
Sunday, May 12, 2024

बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के बाद तनाव, अब तक चार गिरफ्तार नहीं थम रही आगजनी

कर्नाटक में हिजाब विवाद के बाद एक नया मामला उग्र हो गया है। कर्नाटक के शिवमोगा में रविवार रात हुई बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा की मौत के मामले में मंगलवार सुबह भी आगजनी और हिंसा हुई। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 12 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान काशिफ, नदीम, आसिफ और रिहान के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 20 साल है। इन लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सी प्रताप रेड्डी ने कहा कि मंगलवार सुबह तुंगानगर में कुछ वाहनों को जला दिया गया। जबकि इस इलाके में सीआरपीसी की धारा 144 लागू है। इसमें शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारियां कर ली गई हैं। जल्द ही अन्य गिरफ्तारियां की जाएंगी।

रेड्डी ने कहा कि हर्षा की हत्या को लेकर शहर और आसपास के कुछ इलाकों में बहुत तनावपूर्ण स्थिति है। अतिरिक्त बलों को शिवमोगा में भेजा गया है। रेड्डी ने बताया कि हत्या के बाद शहर में आगजनी और हिंसा की 14 अलग-अलग घटनाएं हुईं है। हत्या और आगजनी के तीन मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है। बाकी मामलों में भी एफआईआर दर्ज की जाएगी। इन घटनाओं में जिनका नुकसान हुआ है, पुलिस उनका पता लगाने की कोशिश कर रही है।

रविवार को हुई थी हत्या
गौरतलब है कि रविवार रात शहर के भारती नगर में कथित कौर पर कार में आए कुछ लोगों ने चाकू मारकर बजरंग दर के कार्यकर्ता हर्षा की हत्या कर दी थी। पुलिस को इस हत्या में सात लोगों के शामिल होने का संदेह है।घटना के बाद से ही शिवमोगा में हालात तनावपूर्ण हैं। फिलहाल पूरे इलाके में धारा 144 लागू है।

बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा की हत्या के पीछे कांग्रेस का हाथ: भाजपा
कर्नाटक के होन्नाली से भाजपा सांसद रेणुकाचार्य ने कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा की हत्या के पीछे कांग्रेस का हाथ है। वह डीके शिवकुमार, बीके हरिप्रसाद और अन्य कांग्रेस नेताओं के कारण मारा गया था। मैं गृह मंत्री से मामले को एनआईए को सौंपने का आग्रह करता हूं। मैं परिवार को 5 लाख रुपये का मुआवजा दूंगा।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles