23.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

सोनिया गांधी की चादर चढ़ाने मुख्यमंत्री गहलोत और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजमेर शरीफ जाएंगे

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा शुक्रवार को अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चादर पेश करेंगे। गहलोत और डोटासरा दोपहर 3.15 बजे यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी की ओर से चादर पेश करेंगे। इसके बाद देर शाम को जयपुर लौटने का कार्यक्रम है।

इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को पंजाब के जालंधर जाएंगे। गहलोत दोपहर 12 बजे ल्यालपुर खालसा कॉलेज में जालंधर के सांसद रहे स्वर्गीय संतोख सिंह चौधरी के भोग और अंतिम अरदास कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1.30 बजे गहलोत जालंधर से रवाना होकर दोपहर 2:30 बजे किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। हेलीकॉप्टर से अजमेर पहुंच कर दरगाह शरीफ पर चादर चढ़ाने का कार्यक्रम है।

पीसीसी चीफ अजमेर में लेंगे ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान की बैठक…प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा शुक्रवार को अजमेर दौरे पर रहेंगे। डोटासरा सुबह 11 से लेकर दोपहर 3 बजे तक अजमेर संभाग के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। डोटासरा का शाम 6 बजे जयपुर लौटने का कार्यक्रम है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा 28 जनवरी को जयपुर संभाग के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

28 से 30 जनवरी तक डोटासरा श्रीनगर दौरे पर रहेंगे…डोटासरा 28 जनवरी को शाम 4 बजे जयपुर से विशेष विमान से जम्मू कश्मीर के श्रीनगर जाने का कार्यक्रम है। वह 30 जनवरी तक जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में ही रहेंगे। 30 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा का समापन जम्मू कश्मीर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में होगा। कार्यक्रम में राहुल गांधी के साथ पीसीसी चीफ भी शामिल होंगे।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles