29.1 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

सोनिया गांधी ने कहा स्वतंत्रता आंदोलन में जिनकी कोई, भूमिका नहीं वो फैला रहे देश में नफरत इनसे लड़ेगी कांग्रेस

कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी

की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में जिनकी कोई भूमिका नहीं थी, वो आज देश में नफरत का माहौल बना रहे हैं। नफरत और पूर्वाग्रह में बंधी ये विभाजनकारी विचारधाराएं देश के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने पर कहर बरपा रही हैं। सोनिया गांधी ने आगे कहा कि ये विचारधाराएं एक ऐसे इतिहास को फिर से लिखने की कोशिश कर रही हैं, जो इसकी हकदार नहीं हैं। लोकतंत्र की परंपराओं को जानबूझकर नुकसान पहुंचाया जा रहा है। देश के लिए इन विनाशकारी विचारधाराओं से लड़ने के लिए कांग्रेस तैयार है।  

पार्टी में फिर से जान फूंकने की कोशिश 

लगातार दो लोकसभा चुनाव हारने और राज्यों में क्षेत्रीय दलों के आगे प्रभावहीन हो रही कांग्रेस, स्थापना दिवस के साथ ही नए सिरे से खुद को मजबूती देने जा रही है। स्थापना दिवस के मौके पर नेता और कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन और आंदोलन की रणनीति पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया। कांग्रेस अब बेरोजगारी और सरकारी कंपनियों के निजीकरण के मुद्दे पर हल्ला बोलेगी। 

गिरा कांग्रेस का झंडा

कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस समारोह में अजीब वाकया सामने आया। पार्टी कार्यालय पर स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया था, इसमें कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के साथ कार्यकर्ता भी शामिल हुए थे। समारोह के दौरान जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ध्वजारोहण कर रही थीं, तो कांग्रेस का झंडा ही नीचे गिर गया।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles