31.1 C
Delhi
Friday, March 21, 2025

इतनी नफ़रत… कांग्रेस की शर्मनाक सियासत! रोहित शर्मा के फैंस ने उधेड़ दी शमा मोहम्मद की बखिया…

नई दिल्ली, 4 मार्च 2025, मंगलवार। कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस पर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा एक खिलाड़ी के हिसाब से मोटे हैं और उन्हें वजन कम करने की जरूरत है। इसके अलावा, उन्होंने रोहित शर्मा को भारत का सबसे कमजोर कप्तान बताया। शमा मोहम्मद की इस टिप्पणी के बाद क्रिकेट प्रशंसकों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम की उपलब्धियों का हवाला देते हुए इसे अनुचित बताया। कांग्रेस ने भी शमा मोहम्मद की टिप्पणी की निंदा की है और उन्हें अपना पोस्ट डिलीट करने के लिए कहा है। इस मामले में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और टीएमसी को खिलाड़ियों को अकेला छोड़ देना चाहिए, क्योंकि वे अपने पेशेवर जीवन को संभालने में पूरी तरह सक्षम हैं।
भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

शमा मोहम्मद के बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा, कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए! अब वे भारतीय क्रिकेट कप्तान के पीछे पड़ गए हैं! क्या वे अब राहुल गांधी से क्रिकेट खेलने की उम्मीद कर रहे हैं, जब वे भारतीय राजनीति में असफल हो चुके हैं? उन्होंने आगे आरोप लगाया कि यह टिप्पणी कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाती है और भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसकों का अपमान है। भाजपा नेताओं ने शमा मोहम्मद के बयान को गैर-जरूरी बताते हुए इसे भारतीय क्रिकेट के खिलाफ साजिश करार दिया।

पाकिस्तानी पत्रकार से भी हुआ विवाद
राजनीतिक हंगामे के अलावा, शमा मोहम्मद का एक पाकिस्तानी खेल पत्रकार से भी सोशल मीडिया पर बहस हो गई। पाकिस्तानी पत्रकार ने रोहित शर्मा को बेहद प्रभावशाली और विश्व स्तरीय खिलाड़ी बताया था, जिसे शमा मोहम्मद ने खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा की तुलना सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, एमएस धोनी, विराट कोहली, कपिल देव और रवि शास्त्री जैसे पूर्व दिग्गजों से नहीं की जा सकती। उन्होंने इसे महज किस्मत का खेल बताया और कहा कि रोहित शर्मा एक औसत दर्जे के कप्तान हैं।
खेल और राजनीति के बीच फिर छिड़ी बहस
हालांकि, शमा मोहम्मद ने अंततः अपनी पोस्ट डिलीट कर दी, लेकिन इस विवाद ने खेल और राजनीति के आपसी संबंधों को फिर से चर्चा में ला दिया। इस घटना के बाद खेल प्रेमियों के बीच तीखी बहस छिड़ गई। जहां एक तरफ रोहित शर्मा के समर्थक उनकी उपलब्धियों की तारीफ कर रहे थे, वहीं कुछ लोग यह सवाल भी उठा रहे थे कि क्या राजनीतिक हस्तियों को खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर इस तरह टिप्पणी करनी चाहिए।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »