27.1 C
Delhi
Sunday, May 5, 2024

शिवराज सिंह चौहान ने दिग्गी के बयान पर कहा- कांग्रेस का डीएनए ही पाकिस्तान परस्ती का है।

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग लिया था। इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निशाना साधा है। शिवराज सिंह चौहान ने दिग्गी के बयान पर कहा कि कांग्रेस का डीएनए ही पाकिस्तान परस्ती का है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस का डीएनए ही पाकिस्तान परस्ती का है। कभी सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगते हैं। कभी भगवान राम पर सवाल उठाते हैं। दिग्विजय सिंह पाकिस्तान के साथ खड़े हैं। सेना का मनोबल गिराने का काम कांग्रेस न करें। यह लोग भारत जोड़ो यात्रा में सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे हैं। यात्रा में टुकड़े-टुकड़े गैंग इनके साथ चल रही है। राहुल गांधी सवाल करते हैं कि सेना कमजोर हो गई है। यह देशभक्ति नहीं है। दिग्विजय सिंह के राज में कभी मध्यप्रदेश सिमी का गढ़ था। उन्होंने राहुल गांधी से सवाल किया कि यह कैसे भारत जोड़ो यात्रा है?

कांग्रेस को बैठक करने का अधिकार नहींपूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के अनुसूचित जनजाति की बैठक बुलाने पर मुख्यमंत्री ने हमला बोला। सीएम ने कहा कि उन्हें आदिवासी भाई-बहनों की बात करने का अधिकार नहीं है। सीएम ने कमलनाथ से सवाल किया कि पैसा एक्ट लागू क्यों नहीं किया? आदिवासी महापुरुषों के नाम पर स्मारकों के नाम न रखे, न ही उन्हें याद किया। उन्होंने उनके लिए कुछ नहीं किया। सीएम ने कमलनाथ से सवाल पूछा कि विशेष पिछड़ी जाति बैगा, भारिया, सहरिया को बीजेपी की सरकार एक हजार रुपये देती थी। 15 महीने की कमलनाथ सरकार ने यह पैसा बंद क्यों किया?

10 माह बाद है प्रदेश में चुनाव मध्यप्रदेश में नवंबर माह में विधानसभा चुनाव है। इससे पहले प्रदेश की सियासत भी गरमा गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व सीएम कमलनाथ के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस की घोषित प्रदेश कार्यकारिणी को सर्कस बताया था।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles