36.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा का हरियाणा में प्रवेश करने पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया

राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा हरियाणा में प्रवेश कर गई है। इस मौके पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने यात्रा का स्वागत किया है। यात्रा ने हरियाणा में नूंह में मुंडका बॉर्डर से प्रवेश किया। यात्रा राजस्थान से हरियाणा पहुंची है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत यात्रा के साथ हैं। यात्रा में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंदर हुडा, रणदीप सुरजेवाला, दीपेंद्र हुडा, राज्य कांग्रेस प्रुमख उदयभान शामिल हैं।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के जरिये मेवात की धरती से हरियाणा में 2024 के विधानसभा चुनाव के लिए शंखनाद करेंगे। राजस्थान-हरियाणा सीमा पर फिरोजपुर झिरका के मुंडाका में राष्ट्रीय ध्वज के आदान-प्रदान के बाद प्रदेश में पहले चरण की यात्रा का शुभारंभ होगा। दोहा में राहुल गांधी 10 मिनट तक नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान व कांग्रेसियों और आम जनता को अपना संदेश देंगे।

हरियाणा के बड़े नेताओं को तीन से चार मिनट तक ही बोलने का समय मिलेगा। 21 से 24 दिसंबर तक राहुल नूंह, गुरुग्राम व फरीदाबाद जिलों को नापेंगे। इन तीनों जिलों की यात्रा के दौरान साथ लगते दक्षिण हरियाणा और पलवल जिले पर भी विशेष फोकस रहेगा।कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कि यात्रा के लिए पूरी तरह तैयार हैं। प्रदेश की अनेक बड़ी हस्तियां इसका हिस्सा बनेंगी। चारों दिन यात्रा में हरियाणा की अलग-अलग क्षेत्र की हस्तियां राहुल के साथ पैदल मार्च करेंगी। जिला समन्वयकों ने समितियों के चेयरमैन ने यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है।

नेताओं और जनता के बीच फासला हो गया है: राहुल गांधीकांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि आजकल कांग्रेस, भाजपा, समाजवादी पार्टी के नेताओं और जनता के बीच फासला हो गया है, नेताओं को लगता है कि जनता को सुनने और घंटों भाषण देने की जरूरत नहीं है। हमने इस यात्रा में इसे बदलने की कोशिश की है।ये रहेगा यात्रा का कार्यक्रम21 दिसंबर – जिला नूंहसुबह छह बजे मुंडाका से यात्रा का शुभारंभदोहा में नुक्कड़ सभाफिरोजपुर झिरका, अनाज मंडी में लंचनसीरबास से साढ़े तीन बजे दोबारा यात्रा शुरूभादस से होते यात्रा अकेड़ा पहुंचेगी, अकेड़ा में रात्रि विश्राम22 दिसंबर – जिला नूंह सुबह छह बजे मलब गांव में पेट्रोल पंप के नजदीक से यात्रा शुरूनूंह से होते हुए फिरोजपुर नमक पहुंचेंगे, लंचघासेड़ा में साढ़े तीन बजे नुक्कड़ सभाआंबेडकर चौक, सोहना गुरुग्राम में नुक्कड़ सभासोहना-बल्लभगढ़ मोड़ पर गांव लाखुवास में रात्रि ठहराव23 दिसंबर- फरीदाबाद जिलासोहना-बल्लभगढ़ रोड के हरचंदपुर से सुबह छह बजे यात्रा शुरूपाखल गांव में लंचफरीदाबाद के पाली चौक से साढ़े तीन बजे यात्रा शुरूमथुरा हाईवे पर बड़खल मोड के पास गोपाल गार्डन में नुक्कड़ सभाफरीदाबाद में मथुरा रोड पर रात्रि विश्राम24 दिसंबर- फरीदाबाद जिलाफरीदाबाद मुथरा रोड से सुबह छह बजे यात्रा की शुरूआतबदरपुर-दिल्ली बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेशजयराम आश्रम, नई दिल्ली जाएगी यात्रा

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles