33.1 C
Delhi
Thursday, May 9, 2024

17 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म करने और उसका वीडियो वायरल करने के आरोप में सात गिरफ्तार

झारखंड के गोड्डा जिले में 17 वर्षीय एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दुष्कर्म की घटना सोमवार को हुई थी। पुलिस ने बताया कि राजाभिट्टा थाना क्षेत्र के इलाके में एक लड़की को कथित तौर पर अपराधियों ने सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

 

नाबालिग पीड़िता की मां की शिकायत पर राजाभीटा थाने में मंगलवार को कांड संख्या 11/2022 के तहत सात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

 

अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) आनंद मोहन सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मंगलवार को पीड़िता को चिकित्सीय जांच हेतु स्थानीय सदर अस्पताल भेजा गया, उसके बाद एक पुलिस टीम का गठन कर सातों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई और बुधवार को उन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में रूबेन मालतो, आशीष मालतो, सुकुमार मालतो, विपिन मालतो, अमर मालतो, अंकित मालतो और समीर मालतो शामिल हैं।

 

उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म के इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस ने उस मोबाइल को भी जब्त कर लिया है, जिससे सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो वायरल किया गया था।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles